जापान में सबसे बडे रक्षा बजट को मंजूरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

तोक्यो : प्रधानमंत्री शिन्जो अबे की सरकार ने आज जापान के सबसे बडे वार्षिक रक्षा बजट को मंजूरी दे दी. सीमा विवाद और चीन द्वारा नौसेना के विस्तार की चिंता के बीच जापान अपनी सैन्य ताकत को बढाना चाहता है. मंत्रिमंडल ने अप्रैल में शुरू होने वाले अगले वित्त वर्ष के लिए 5,050 अरब येने […]
विज्ञापन
तोक्यो : प्रधानमंत्री शिन्जो अबे की सरकार ने आज जापान के सबसे बडे वार्षिक रक्षा बजट को मंजूरी दे दी. सीमा विवाद और चीन द्वारा नौसेना के विस्तार की चिंता के बीच जापान अपनी सैन्य ताकत को बढाना चाहता है. मंत्रिमंडल ने अप्रैल में शुरू होने वाले अगले वित्त वर्ष के लिए 5,050 अरब येने (41.8 अरब डालर) के रक्षा खर्च को मंजूरी दी है.
इसके अलावा 9670 अरब येन के राष्ट्रीय बजट को भी मंजूरी दी है, जिसे संसद को बहस और मंजूरी के लिए भेजा जाएगा. जापान का रक्षा बजट चालू वित्त वर्ष के बजट से 1.5 प्रतिशत अधिक है. यह लगातार चौथा साल है जबकि जापान के रक्षा खर्च में बढोतरी का प्रस्ताव किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










