ePaper

बान ने नेपाल में नाकेबंदी पर चिंता जतायी

Updated at : 11 Nov 2015 2:45 PM (IST)
विज्ञापन
बान ने नेपाल में नाकेबंदी पर चिंता जतायी

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने नेपाल-भारत सीमा पर जरुरी वस्तुओं की आपूर्ति में बाधा को लेकर चिंता जतायी और हिमालयी देश के बिना किसी बाधा के पारगमन के अधिकार को रेखांकित किया. उन्होंने सभी पक्षों से बिना किसी विलम्ब के बाधा हटाने का आह्वान किया. बान के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने […]

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने नेपाल-भारत सीमा पर जरुरी वस्तुओं की आपूर्ति में बाधा को लेकर चिंता जतायी और हिमालयी देश के बिना किसी बाधा के पारगमन के अधिकार को रेखांकित किया. उन्होंने सभी पक्षों से बिना किसी विलम्ब के बाधा हटाने का आह्वान किया. बान के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कल संवाददाताओं से कहा, ‘महासचिव ने भारत-नेपाल सीमा पर जरुरी वस्तुओं की आपूर्ति में बाधा को लेकर अपनी चिंता फिर से जतायी है. ईंधन आपूर्ति में भारी किल्लत से नेपाल के भूकंप प्रभावित गांवों में जरुरी सामान की आपूर्ति का काम प्रभावित होगा.’

उन्होंने कहा कि संगठनों को अपना कामकाज जारी रखने एवं खाने पीने का सामान, गर्म कपडे तथा आश्रय स्थल बनाने की सामग्री ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर पहुंचाने के लिये तत्काल ईंधन की जरुरत है. ये क्षेत्र ऐसे हैं जो ठंड के मौसम में अन्य जगहों से कट जाते हैं. प्रवक्ता के अनुसार महासचिव ने चारों तरफ से स्थल से घिरे हिमालयी देश के पारगमन के अधिकार को रेखांकित किया. उन्होंने सभी पक्षों से बिना किसी विलम्ब के बाधा हटाने का आह्वान किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola