17,846 आतंकवादी हमले, 24,373 लोगों की मौत, चौंका रहे हैं पाकिस्तान में हुए आतंकी हमलों के आंकड़े

Published by : Pritish Sahay Updated At : 04 Sep 2024 9:07 AM

विज्ञापन

Pakistan Terror Attack

Pakistan Terror Attacks: पाकिस्तान में सिर्फ साल 2024 के अगस्त महीने में में कुल 59 आतंकी हमले हुए थे. इन हमलों में 84 लोगों की जान चली गई. जबकि जुलाई महीने में 38 आतंकी हमले हुए थे. 2006 से लेकर अब तक पाकिस्तान में 17,846 आतंकी हमले हुए हैं.

विज्ञापन

Pakistan Terror Attacks: पाकिस्तान की सियासत बंदूक से चलती है. यहां बंदूक से सवाल पूछते हैं और जवाब भी बंदूक से दी दिया जाता है. भारत पर आतंकी हमलों की साजिश करते-करते अब पाकिस्तान खुद आतंकवाद का बड़ा शिकार होता जा रहा है. आए दिन कहीं न कहीं आतंकी वारदात हो रही है. हाल के दिनों में पाकिस्तान में आतंकी हमलों में बहुत इजाफा हुआ है. पीआईपीएस के एक आंकड़े के मुताबिक पाकिस्तान में इसी साल सिर्फ अगस्त के महीने में 59 आतंकी हमले हुए हैं. जिसमें दर्जनों लोगों की जान चली गई.

पाकिस्तान में एक महीने में 49 आतंकी हमले
पाकिस्तान में अगस्त 2024 में कुल 59 आतंकी हमले हुए. इन हमलों में 84 लोगों की जान चली गई. वहीं इससे पिछले महीने यानी जुलाई में 38 आतंकी हमले हुए थे. इस्लामाबाद स्थित थिंक टैंक पाक इंस्टीट्यूट फॉर पीस स्टडीज के आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में हुए 59 हमलों के साथ 2024 में पाकिस्तान में इस साल कुल 325 हमले हुए हैं.

कहां हुए सबसे ज्यादा आतंकी हमले
पाकिस्तान में आतंकी हमलों की बात करें तो सबसे ज्यादा हमले खैबर पख्तूनख्वा में हुए हैं. पाकिस्तान की अखबार द डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक पीआईपीएस के आंकड़ों के अनुसार खैबर पख्तूनख्वा में सबसे ज्यादा 29 आतंकी हमले हुए है. जबकि, बलूचिस्तान में 28 हमले हुए हैं. वहीं पंजाब में दो हमले हुए जिनमें 84 लोगों को जान गंवानी पड़ी और 166 अन्य घायल हुए. पीआईपीएस के जारी आंकड़ों से पता चलता है कि साल 2006 से लेकर अब तक पाकिस्तान में 17,846 आतंकी हमले हुए है. इन हमलों में 24,373 लोगों की जान चली गई. जबकि 48,085 लोग घायल हुए है.

पाकिस्तान में आतंक विरोधी अभियान
इधर, आतंकी हमलों के खिलाफ पाकिस्तान ने कई अभियान भी चलाया है. सुरक्षा बलों और पुलिस के आतंकवाद रोधी विभागों ने सिर्फ अगस्त महीने में देश में 12 आतंकवाद विरोधी अभियान चलाए. वहीं जुलाई महीने में 11 अभियान चलाए गए थे. इन अभियानों में 88 आतंकवादियों को मार गिराया गया. वहीं, 15 सैन्यकर्मी और तीन पुलिसकर्मी भी मारे गये थे. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Vande Bharat Sleeper Train: फाइव स्टार होटल से कम नहीं वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जानिए खासियत, कितना लगेगा भाड़ा

विधानसभा में बोली CM Mamata Banarjee, ऐतिहासिक है ये विधेयक

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola