विमान के जरिये ईंधन लाने पर विचार कर रही है नेपाल सरकार

काठमांडो : नेपाल नये संविधान को लेकर जारी विरोध के बीच भारत के साथ जमीनी व्यापार रास्ते को लगातार ब्लॉक किए जाने के मद्देनजर बांग्लादेश या मलेशिया से विमान के जरिये ईंधन मंगाने पर विचार कर रही है. इसके अलावा नेपाल का इरादा चीन से लगी सीमा के निकट पेट्रोलियम भंडारण केंद्र बनाने का भी […]
काठमांडो : नेपाल नये संविधान को लेकर जारी विरोध के बीच भारत के साथ जमीनी व्यापार रास्ते को लगातार ब्लॉक किए जाने के मद्देनजर बांग्लादेश या मलेशिया से विमान के जरिये ईंधन मंगाने पर विचार कर रही है. इसके अलावा नेपाल का इरादा चीन से लगी सीमा के निकट पेट्रोलियम भंडारण केंद्र बनाने का भी है.
काठमांडो पोस्ट की खबर के अनुसार वाणिज्य मंत्रालय ने नेपाल आयल कारपोरेशन (एनओसी) को ईंधन आयात की वैकल्पिक योजना बनाने का काम सौंपा है. अपने प्रस्ताव में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने ईंधन आयात के लिए लघु अवधि और दीर्घावधि की योजना बनाई है. लघु अवधि की योजना के तहत एनओसी का इरादा या तो बांग्लादेश या मलेशिया से ईंधन मंगाने का है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




