बेलारूस की स्वेतलाना अलेक्सिविच को मिला साहित्य का नोबेल प्राइज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Oct 2015 1:45 PM
स्टॉकहोम:बेलारुस की लेखिका स्वेतलाना एलेक्सेविच को आज वर्ष 2015 के नोबेल साहित्य पुरस्कार का विजेता घोषित किया गया. स्वीडिश एकेडमी ने वर्तमान समय की परेशानियों और साहस से भरे कई गुणों वाले लेखन के लिए 67 वर्षीय स्वेतलाना को इस पुरस्कार से नवाजा.स्वेतलाना ने चश्मदीदों के हवाले से चेरनोबिल आपदा (यूक्रेन का परमाणु हादसा) और […]
स्टॉकहोम:बेलारुस की लेखिका स्वेतलाना एलेक्सेविच को आज वर्ष 2015 के नोबेल साहित्य पुरस्कार का विजेता घोषित किया गया.
स्वीडिश एकेडमी ने वर्तमान समय की परेशानियों और साहस से भरे कई गुणों वाले लेखन के लिए 67 वर्षीय स्वेतलाना को इस पुरस्कार से नवाजा.स्वेतलाना ने चश्मदीदों के हवाले से चेरनोबिल आपदा (यूक्रेन का परमाणु हादसा) और द्वितीय विश्वयुद्ध का भावनात्मक पक्ष पेश करके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई.
चश्मदीदों के शब्दों के जरिये इन घटनाओं के बारे में लिखने वाली स्वेतलाना की कृतियों का कई भाषाओं में अनुवाद हुआ और वह कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हुईं.हालांकि ‘रुसी ‘ भाषा में लिखीं उनकी विवादित पुस्तकें उनके अपने देश में प्रकाशित नहीं हुईं और लेखिका ने इसे ‘‘धीरे धीरे बढता सेंसरशिप’ बताया.
नोबेल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित 14वीं महिला स्वेतलाना को करीब साढे नौ लाख डालर मिलेंगे.नोबेल पुरस्कार सप्ताह कल भी जारी रहेगा जब चर्चित नोबेल शांति पुरस्कार के विजेता की घोषणा की जाएगी.
अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा 12 अक्तूबर को होगी.औपचारिक पुरस्कार वितरण समारोह 10 दिसंबर को स्टाकहोम और ओस्लो में होगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










