भारतीय रेलवे के 400 स्टेशनों पर वाई-फाई स्थापित करेगी गूगल सान
Updated at : 28 Sep 2015 3:49 PM (IST)
विज्ञापन

होजे: गूगल ने अगले साल के अंत तक भारत में 100 सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों पर एक करोड यात्रियों को इंटरनेट तक पहुंच उपलब्ध कराने की योजना की घोषणा की है. कंपनी बाद में इसका विस्तार कर अन्य 300 स्टेशनों पर वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराएगी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ कल अपनी बैठक के बाद […]
विज्ञापन
होजे: गूगल ने अगले साल के अंत तक भारत में 100 सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों पर एक करोड यात्रियों को इंटरनेट तक पहुंच उपलब्ध कराने की योजना की घोषणा की है. कंपनी बाद में इसका विस्तार कर अन्य 300 स्टेशनों पर वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराएगी.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ कल अपनी बैठक के बाद गूगल के सीईओ सुंदर पिचई ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ‘‘ मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि भारत के रेलवे स्टेशनों पर लाखों लोग आनलाइन होंगे. पिछले वर्ष भारत में 10 करोड लोगों ने पहली बार इंटरनेट का उपयोग करना शुरु किया.” इसका अर्थ यह है कि चीन को छोडकर दुनिया में प्रत्येक देश से कहीं ज्यादा इंटरनेट उपयोक्ता अब भारत में हैं. लेकिन इस तथ्य के बावजूद भारत में करीब एक अरब लोग ऐसे हैं जो अब भी इंटरनेट से नहीं जुडे हैं.
पिचई ने कहा कि गूगल इन लोगों को आनलाइन होने में मदद करना चाहेगा ताकि वे संपूर्ण वेब खंगाल सकें और इसमें उपलब्ध सूचना व अवसरों का लाभ उठा सकें.उन्होंने कहा, ‘‘ यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हमारे अमेरिकी मुख्यालय के दौरे के अवसर पर एवं उनकी डिजिटल इंडिया पहल की तर्ज पर हमने पूरे भारत में 400 रेलवे स्टेशनों पर हाई स्पीड पब्लिक वाईफाई उपलब्ध कराने की एक नई परियोजना की घोषणा की है.” उन्होंने कहा, ‘‘ सबसे बडी बात, शुरआत में यह सेवा नि:शुल्क होगी.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




