जापान : 50 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा बारिश, 1 लाख लोग बेघर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

टोक्यो: जापान में भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गयी है. भारी बारिश की वजह से लाखों लोग बेघर हो गये है. इस बीच सरकार ने राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है. अब तक दो लोगों के गायब होने की खबर है. समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक टोक्यो और रोसो शहर […]
विज्ञापन
टोक्यो: जापान में भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गयी है. भारी बारिश की वजह से लाखों लोग बेघर हो गये है. इस बीच सरकार ने राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है. अब तक दो लोगों के गायब होने की खबर है. समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक टोक्यो और रोसो शहर में बाढ़ से एक लाख लोग बेघर हो गये है.
बाढ़ ने कई पेड़ों को उखाड़ दिया है और लाखों घरों में भारी तबाही मचायी है. पिछले 48 घंटों से लगातार तेज बारिश हो रही है. जापान के कुछ इलाकों में नदियों में आये उफान ने आस-पास के घरों को प्रभावित किया है.
उधर सरकार ने लोगों को चेतावनी जारी करते हुए 8 लाख लोगों को घर खाली करने को कहा. ऐसा माना जा रहा है कि पिछले 50 साल के इतिहास में जापान में सबसे ज्यादा बारिश हुई है.प्रधानमंत्री शिंजे आबे ने भारी बारिश व बाढ़ को देखते हुए एक आपातकालीन सेंटर बनाने का निर्णय लिया है.जापान में सरकार के 11 हेलिकॉप्टर राहत और बचाव कार्य के लिए काम कर रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










