अमन का पैगाम लेकर 6,387 किमी पैदल चलकर हज पहुंचा पाकिस्तानी

Published at :14 Oct 2013 3:03 PM (IST)
विज्ञापन
अमन का पैगाम लेकर 6,387 किमी पैदल चलकर हज पहुंचा पाकिस्तानी

जेद्दा : पाकिस्तान का एक व्यक्ति अमन का पैगाम देने की उम्मीद के साथ हज करने के लिए 6,387 किलोमीटर पैदल चलकर पवित्र शहर मक्का पहुंचा. खार्लजादा कसरत राय(37)ने बीते सात जून को कराची से अपने सफर की शुरुआत की थी. वह ईरान, इराक और जॉर्डन होते हुए सउदी अरब में दाखिल हुए. वह बीते […]

विज्ञापन

जेद्दा : पाकिस्तान का एक व्यक्ति अमन का पैगाम देने की उम्मीद के साथ हज करने के लिए 6,387 किलोमीटर पैदल चलकर पवित्र शहर मक्का पहुंचा. खार्लजादा कसरत राय(37)ने बीते सात जून को कराची से अपने सफर की शुरुआत की थी. वह ईरान, इराक और जॉर्डन होते हुए सउदी अरब में दाखिल हुए.

वह बीते एक अक्तूबर को मक्का पहुंचे. मक्का में उनका भव्य स्वागत किया गया. कसरत राय की सउदी के अधिकारियों तथा काबा के इमाम के एक प्रतिनिधि ने अगवानी की. ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड फॉर पीस वाक’ को दो बार अपने नाम कर चुके कसरत राय ने बताया कि इस तीन महीने के पैदल के सफर का मकसद दुनिया को अमन का पैगाम देना तथा सभी स्तर पर आतंकवाद की निंदा करना था.

साल 2007 में उन्होंने पाकिस्तान के खैबर से कराची का 1,999 किलोमीट का सफर पैदल तय किया था. इसमें उन्हें 85 दिनों का समय लगा था. इसके बाद वह साल 2009 में लाहौर से इस्लामाबाद के बीच पैदल चले थे. 327 किलोमीटर के इस सफर में 14 दिन लगे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola