ब्रिटेन में पुलिस को हिन्दी, पंजाबी, बंगाली बोलने वालों की जरुरत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Jul 2015 10:42 PM (IST)
विज्ञापन

लंदन : स्कॉटलैंड यार्ड हिंदी, पंजाबी और बंगाली सहित 14 भाषाओं में निपुण और अधिक द्विभाषी अधिकारियों को भर्ती करेगी ताकि अल्पसंख्यक समुदायों से संपर्क किया जा सकते और ब्रिटेन के सबसे बडे पुलिस बल पर लोगों का भरोसा बढाया जा सके. मेट्रोपोलिटन पुलिस प्रमुख सर बनार्ड होगन होव ने बताया, हम जानते हैं कि […]
विज्ञापन
लंदन : स्कॉटलैंड यार्ड हिंदी, पंजाबी और बंगाली सहित 14 भाषाओं में निपुण और अधिक द्विभाषी अधिकारियों को भर्ती करेगी ताकि अल्पसंख्यक समुदायों से संपर्क किया जा सकते और ब्रिटेन के सबसे बडे पुलिस बल पर लोगों का भरोसा बढाया जा सके.
मेट्रोपोलिटन पुलिस प्रमुख सर बनार्ड होगन होव ने बताया, हम जानते हैं कि करीब 300 भाषाएं लंदन में बोली जाती है. हमे दूसरी भाषाओं वाले अधिकारियों को उन इलाकों में तैनात करने की जरुरत है जहां वे भाषाएं बोली जाती है.
इस कदम का उद्देश्य लंदन में बेहतर पुलिस के लिए अल्पसंख्यक समुदाय से जुडना और ब्रिटेन के सबसे बडे पुलिस बल पर लोगों का भरोसा बढाना है.उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि यह विश्वास बढाएगा, अपराध सुलझाने में कहीं अधिक प्रभावी तरीके से मदद करेगा और पीडितों तथा गवाहों को सहायता पहुंचाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




