अनोखी शादी :103 साल का दूल्हा और 91 साल की दुल्हन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लंदन : ब्रिटेन में 103 साल का एक पुरुष और 91 साल की महिला विवाह बंधन में बंध गए हैं. यह दुनिया में सबसे बुजुर्ग नवदंपति है. जॉर्ज किर्बी और डोरीन लुकी ने एक सादे समारोह में शादी की. 91 साल की दुल्हन डोरीन शादी के बाद व्हील चेयर पर बैठे अपने पति को ले […]
विज्ञापन
लंदन : ब्रिटेन में 103 साल का एक पुरुष और 91 साल की महिला विवाह बंधन में बंध गए हैं. यह दुनिया में सबसे बुजुर्ग नवदंपति है. जॉर्ज किर्बी और डोरीन लुकी ने एक सादे समारोह में शादी की. 91 साल की दुल्हन डोरीन शादी के बाद व्हील चेयर पर बैठे अपने पति को ले जाते दिखीं.
दोनों की उम्र का यदि जोड़ किया जाए तो वह 194 साल हो जाती है. यह शादी कल किर्बी के 103वें जन्मदिन पर ईस्ट ससेक्स के ईस्टबर्न स्थित एक होटल में हुई. इस मौके पर परिवार के करीब 50 सदस्य एवं मित्र मौजूद थे. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का एक प्रतिनिधि भी इस शादी का गवाह बना.
विवाह स्थल पर किर्बी ने कहा, यह सिर्फ समय की बात है. डोरीन ने मुझे नौजवान बनाए रखा है. मैं इतना कह सकता हूं कि हम अपना शेष जीवन साथ बिताने जा रहे हैं. इस दंपति की संताने, 15 पौत्र-पौत्रियां तथ सात परपौत्र-परपौत्रियां हैं. ये दोनों 27 साल से साथ रह रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










