नेपाल में भूकंप का हल्का झटका
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

काठमांडू: काठमांडू घाटी और नेपाल के अन्य जिलों में आज सुबह भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया. नेपाल में यह भूकंप ऐसे समय आ रहा है जब 25 अप्रैल को आये भयावह भूकंप के बाद जनजीवन धीरे – धीरे सामान्य होने की दिशा में बढ रहा है. नेशनल सीस्मोलॉजिकल सेंटर के अनुसार सुबह 11:02 […]
विज्ञापन
काठमांडू: काठमांडू घाटी और नेपाल के अन्य जिलों में आज सुबह भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया. नेपाल में यह भूकंप ऐसे समय आ रहा है जब 25 अप्रैल को आये भयावह भूकंप के बाद जनजीवन धीरे – धीरे सामान्य होने की दिशा में बढ रहा है. नेशनल सीस्मोलॉजिकल सेंटर के अनुसार सुबह 11:02 बजे 4.6 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया जिसका केंद्र सिंधुपालचौक जिले में था.
इस तरह से 25 अप्रैल को आये विनाशकारी भूकंप के बाद नेपाल में अब तक कुल 301 झटके महसूस किये गये हैं जिनकी तीव्रता चार या इससे ज्यादा थी. नेपाल में भूकंप से अब तक करीब 9000 लोग मारे जा चुके हैं और हजारों अन्य विस्थापित हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










