ePaper

खाडी देशों के प्रति सुरक्षा में सहयोग के लिए प्रतिबद्ध रहेगा अमेरिका : ओबामा

Updated at : 15 May 2015 3:11 PM (IST)
विज्ञापन
खाडी देशों के प्रति सुरक्षा में सहयोग के लिए प्रतिबद्ध रहेगा अमेरिका : ओबामा

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने खाडी के अपने सहयोगी देशों को पुन: आश्वासन दिया है कि उनकी सुरक्षा में सहयोग के लिए अमेरिका प्रतिबद्ध है और उनकी कीमत पर ईरान को जोडने की रणनीति नहीं अपनाई जाएगी. ओबामा ने कल खाडी सहयोग परिषद (जीसीसी) के सदस्य देशों के नेताओं के साथ दिनभर चली […]

विज्ञापन
वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने खाडी के अपने सहयोगी देशों को पुन: आश्वासन दिया है कि उनकी सुरक्षा में सहयोग के लिए अमेरिका प्रतिबद्ध है और उनकी कीमत पर ईरान को जोडने की रणनीति नहीं अपनाई जाएगी.
ओबामा ने कल खाडी सहयोग परिषद (जीसीसी) के सदस्य देशों के नेताओं के साथ दिनभर चली बैठक के समापन पर कहा, मैं अपने खाडी साझेदारों की सुरक्षा के लिए अपनी पुरजोर प्रतिबद्धता व्यक्त करता हूं. सम्मेलन के बाद जारी एक संयुक्त बयान में अमेरिका ने कहा कि वह जीसीसी के किसी भी देश की क्षेत्रीय अखंडता पर मंडरा रहे बाहरी खतरे को रोकने और उसका सामना करने में जीसीसी के सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है.
उन्होंने कहा, इस तरह के खतरे की स्थिति में या खतरे की धमकी की स्थिति में अमेरिका अपने जीसीसी के सहयोगी देशों के साथ उचित कदम तत्काल उठाने के लिए तैयार है. ओबामा के मुताबिक, अपनी कथनी और करनी एक रखने के लिए हम पहले से ही व्यापक अपने सुरक्षा सहयोग को बढाएंगे. हम सभी तरह के खतरों और खासकर आतंकवाद से निपटने में अपने सैन्य अभ्यास और सहायता बढाएंगे. ओबामा और सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, ओमान और बहरीन के नेताओं ने व्हाइट हाउस में बैठक की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola