पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये तबलीगी जमात के 40 सदस्य, रायविंड में पूरी तरह लॉकडाउन

Updated at : 02 Apr 2020 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये तबलीगी जमात के 40 सदस्य, रायविंड में पूरी तरह लॉकडाउन

पाकिस्तान में तबलीगी जमात के कम से कम 40 सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अधिकारियों ने रायविंड शहर को पूरी तरह लॉकडाउन (बंद) करने का आदेश दिया है.

विज्ञापन

लाहौर : पाकिस्तान में तबलीगी जमात के कम से कम 40 सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अधिकारियों ने रायविंड शहर को पूरी तरह लॉकडाउन (बंद) करने का आदेश दिया है. लोगों के शहर के अंदर और बाहर आने-जाने पर रोक लगाने के साथ ही सभी किराना और मेडिकल स्टोर को भी बंद करते हुए पूरे शहर को पृथक कर दिया है. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

इसी तरह, लाहौर से लगभग 50 किलोमीटर दूर कासूर स्थित आइसोलेशन कैंप में जमात के करीब 50 सदस्यों को भर्ती कराया गया है, जिनमें पांच नाइजीरिया की महिलाएं भी शामिल हैं. इन सभी के संक्रमित होने का शक है. सिंध प्रात के हैदराबाद शहर में गुरुवार को तबलीगी जमात के सदस्यों के बीच स्थानीय संक्रमण के 38 मामले सामने आए.

खबरें यह भी हैं कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में सिंध और पंजाब पुलिस ने रायविंड मरकज (जमात के पाकिस्तानी धड़े का मुख्यालय) और मस्जिदों से जमात के कुछ सदस्यों को पकड़कर थाने की हवालात में बंद कर दिया. सरकार के मुताबिक, वायरस के प्रसार के खतरे के मद्देनजर भीड़ नहीं एकत्रित करने की सलाह के खिलाफ जाते हुए मार्च में तबलीगी जमात ने रायविंड में अपने वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया.

लाहौर के उपायुक्त दानिश अफजल ने एक बयान में कहा कि सरकार की आशंका सही साबित हुई, क्योंकि तबलीगी जमात के कई सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये और इनके कारण इसका प्रसार हुआ. उन्होंने कहा कि वर्तमान में रायविंड तबलीगी जमात मरकज में करीब 600 प्रचारक हैं. अफजल ने बताया कि रायविंड शहर में लोगों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गयी है और इसे सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को तैनात किया गया है.

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola