ePaper

सीरिया में विद्रोहियों के ठिकाने पर हमला, सात की मौत

Updated at : 08 Apr 2015 11:25 AM (IST)
विज्ञापन
सीरिया में विद्रोहियों के ठिकाने पर हमला, सात की मौत

बेरुत: सीरिया में विद्रोहियों के एक ठिकाने पर किए गए कार बम हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी. दो कार्यकर्ता समूहों ने बताया कि कल अलेप्पो शहर के 30 किलोमीटर उत्तर में मरिया कस्बे में विद्रोही लडाकों के एक परिसर को निशाना बनाया गया। अलेप्पो शहर लंबे समय से सीरियाई […]

विज्ञापन

बेरुत: सीरिया में विद्रोहियों के एक ठिकाने पर किए गए कार बम हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी. दो कार्यकर्ता समूहों ने बताया कि कल अलेप्पो शहर के 30 किलोमीटर उत्तर में मरिया कस्बे में विद्रोही लडाकों के एक परिसर को निशाना बनाया गया। अलेप्पो शहर लंबे समय से सीरियाई विद्रोहियों का गढ रहा है.

ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने बताया कि बम विस्फोट में दो विद्रोही नेताओं समेत सात लोगों की मौत हो गयी. इस हमले में दर्जनों लोग घायल भी हुए हैं.
अलेप्पो मीडिया सेंटर कार्यकर्ता समूह के अनुसार कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है और 15 से अधिक घायल हुए हैं. किसी ने इस हमले की तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन इस हमले के पीछे इस्लामिक स्टेट का हाथ होने का संदेह जताया जा रहा है जो अकसर इस तरह के हमले करता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola