ब्रिटिश संसद के सामने गांधी की ऐतिहासिक प्रतिमा का अनावरण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Mar 2015 5:15 PM
लंदन: शहर के पार्लियामेंट स्क्वायर में आज महात्मा गांधी की एक ऐतिहासिक कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया गया. गांधी की इस प्रतिमा के पास ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और नेल्सन मंडेला जैसे महान नेताओं की प्रतिमाएं लगी हुई हैं. भारत के राष्ट्रपिता की नौ फुट की इस प्रतिमा के अनावरण के लिए आयोजित […]
लंदन: शहर के पार्लियामेंट स्क्वायर में आज महात्मा गांधी की एक ऐतिहासिक कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया गया. गांधी की इस प्रतिमा के पास ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और नेल्सन मंडेला जैसे महान नेताओं की प्रतिमाएं लगी हुई हैं.
भारत के राष्ट्रपिता की नौ फुट की इस प्रतिमा के अनावरण के लिए आयोजित समारोह में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन, भारत के वित्त मंत्री अरुण जेटली, हिन्दी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन और गांधी के पोते गोपाल कृष्ण गांधी मौजूद थे.गांधी पहले भारतीय और कभी भी किसी पद पर ना रहे ऐसे पहले व्यक्ति हैं जिनकी मूर्ति यहां लगायी गयी है.
कैमरन और जेटली ने गांधी के पसंदीदा भजन ‘रघुपति राघव राजा राम’ के उच्चारणों के बीच संयुक्त रुप से प्रतिमा का अनावरण किया. इस मौके पर कैमरन ने कहा, ‘‘यह प्रतिमा विश्व राजनीति की सबसे महान हस्तियों में से एक को दी जाने वाली भब्य श्रद्धांजलि है और इस प्रसिद्ध चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाकर हमने उन्हें अपने देश में एक शाश्वत जगह दे रहे हैं.’’
गांधी के कुछ प्रसिद्ध शब्दों का उल्लेख करते हुए कैमरन ने कहा कि गांधी की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं. उन्होंने कहा, ‘‘यह प्रतिमा दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बडे लोकतंत्र के बीच अद्भुत रुप से विशेष दोस्ती और साथ ही गांधी के संदेशों की वैश्विक ताकत का प्रतीक है.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










