ePaper

शार्ली एब्‍दो के बाद अब जर्मनी के मैगजीन पर हमला

Updated at : 11 Jan 2015 12:20 PM (IST)
विज्ञापन
शार्ली एब्‍दो के बाद अब जर्मनी के मैगजीन पर हमला

पेरिस के शार्ली एब्‍दो मैगजीन में कार्टून विवाद के बाद आतंकी हमले के बाद आज जर्मनी के एक मैगजीन के प्रिंटिंग प्रेस में भी हमला किया गया है. बताया जा रहा है कि जर्मनी के हैम्‍बर्ग शहर के एक मैगजीन के छापेखाने में छपाई के दौरान हमला किया गया. प्रेस में कुछ लोगों ने पथराव […]

विज्ञापन

पेरिस के शार्ली एब्‍दो मैगजीन में कार्टून विवाद के बाद आतंकी हमले के बाद आज जर्मनी के एक मैगजीन के प्रिंटिंग प्रेस में भी हमला किया गया है. बताया जा रहा है कि जर्मनी के हैम्‍बर्ग शहर के एक मैगजीन के छापेखाने में छपाई के दौरान हमला किया गया.

प्रेस में कुछ लोगों ने पथराव किया और आगजनी की घटना को अंजाम दिया. आगजनी की घटना से प्रेस में आग लग गयी. खबर है कि आग पर काबु पा लिया गया है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि लोगों ने प्रेस में पथराव और आगजनी की घटना को अंजाम इस लिया दिया क्‍योंकि इस मैगजीन से भी वही कार्टून को री प्रिंट किया जा रहा था जो पेरिस के शार्ली एब्‍दो मैगजीन में छापी गयी थी.

गौरतलब हो कि पेरिस के शार्ली एब्‍दो मैगजीन में बुधवार को हमला किया गया था और प्रधान संपादक समेत कुल 12 प्रत्रकारों की हत्‍या कर दी गयी थी. इस आतंकी हमले के बाद से पेरिस में आतंकी खतरे की संभावना बढ़ गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola