मंडेला से प्रेरित हो,संराष्ट्र कर्मचारियों ने की समाज सेवा

Updated at :19 Jul 2013 3:53 PM
विज्ञापन
मंडेला से प्रेरित हो,संराष्ट्र कर्मचारियों ने की समाज सेवा

संराष्ट्र : अमेरिका से लेकर अफ्रीका तक , संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों ने जनसेवा के प्रति रंगभेद विरोधी नेता नेल्सन मंडेला के प्रति सम्मान जताते हुए दिन के 24 घंटे में से 67 मिनट लोक सेवा में समर्पित किए. इन 67 मिनट में से प्रत्येक मिनट दक्षिणी अफ्रीकी महान नेता के 67 सालों तक रंगभेद […]

विज्ञापन

संराष्ट्र : अमेरिका से लेकर अफ्रीका तक , संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों ने जनसेवा के प्रति रंगभेद विरोधी नेता नेल्सन मंडेला के प्रति सम्मान जताते हुए दिन के 24 घंटे में से 67 मिनट लोक सेवा में समर्पित किए. इन 67 मिनट में से प्रत्येक मिनट दक्षिणी अफ्रीकी महान नेता के 67 सालों तक रंगभेद के खिलाफ चलाए गए आंदोलन के प्रतीक थे.

रंगभेद विरोधी आंदोलन के प्रति दक्षिण अफ्रीकी नेता के समर्पण और मानवाधिकारों को नई आवाज देने वाले मंडेला के सम्मान में मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस पर संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों ने उनके 95वें जन्मदिन पर ‘‘टेक ऐक्शन, इंस्पायर चेंज’’ के आह्वान में हिस्सा लिया और दूसरे लोगों की मदद करते हुए 67 मिनट का श्रम दान किया.न्यूयार्क में संराष्ट्र कर्मचारियों ने पिछले साल के चक्रवाती तूफान सेंडी में तबाह हुए घरों का पुनर्निर्माण करने में मदद की. इस लोकसेवा कार्य में भाग लेने वालों में संराष्ट्र रेडियो की ग्रेसी केनेया के साथ संयुक्त राष्ट्र में दक्षिण अफ्रीकी मिशन के उनके अन्य सहयोगी भी शामिल थे. इन लोगों ने निर्माणाधीन घरों की छतों पर रेत डाली और उन पर पेंट की तैयारी की.

केनेया ने कहा, ‘‘ कई बार हम सोचते हैं कि हम केवल पैसे से ही मदद कर सकते हैं लेकिन कई बार आपका समय ही बेहद महत्वपूर्ण होता है. मैं अफ्रीकी हूं. यह अफ्रीका नहीं है लेकिन मैं महसूस करती हूं कि कहीं भी कोई भी किसी जरुरतमंद की मदद कर सकता है. इससे कोई फर्क नही पड़ता कि आप कहां से हैं.’’भारत ने भी इस दिवस में अपनी शिरकत की और प्रधानमंत्री मनमेाहन सिंह ने कहा कि मंडेला दिवस भारत के लिए विशेष महत्व रखता है. सिंह ने अपने संदेश में कहा, ‘‘ शांति, बहुलवाद, न्याय , समानता और गरिमा को संयुक्त राष्ट्र चार्टर में भी शामिल किया गया है. 18 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस घोषित कर संयुक्त राष्ट्र ने विश्व की महान हस्ती को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola