मलाला ने अपने पत्र में किया ‘गांधी जी’ का जिक्र

इस्लामाबादः पाकिस्तानी वायुसेना के पूर्व सदस्य और स्वयंभू तालिबान कमांडर ने लड़कियों की शिक्षा की पैरोकारी करने वाले किशोरी मलाला यूसुफजई को लिखे पत्र में महात्मा गांधी, प्रभु यीशू और भगवान बुद्ध का जिक्र किया है. अदनान रशीद ने मलाला को 200 शब्दों का पत्र भेजकर पाकिस्तान लौटने तथा इस्लाम के लिए काम करने का […]
इस्लामाबादः पाकिस्तानी वायुसेना के पूर्व सदस्य और स्वयंभू तालिबान कमांडर ने लड़कियों की शिक्षा की पैरोकारी करने वाले किशोरी मलाला यूसुफजई को लिखे पत्र में महात्मा गांधी, प्रभु यीशू और भगवान बुद्ध का जिक्र किया है.
अदनान रशीद ने मलाला को 200 शब्दों का पत्र भेजकर पाकिस्तान लौटने तथा इस्लाम के लिए काम करने का आग्रह किया है. इससे कुछ दिनों पहले मलाला ने कहा था कि तालिबान के हमले से लड़कियों की शिक्षा के पक्ष में बोलने की उनकी प्रतिबद्धता जरा भी कम नहीं हुई है.
रशीद ने कहा, ‘जो दया आपने पैगम्बर मुहम्मद से सीखी है, काश पाकिस्तानी सेना भी सीखती ताकि वे मुसलमानों का खून बहाना बंद कर देते. जो दया आपने यीशू से सीखी है, वो अमेरिका और नाटो को सीखना चाहिए. मैं भगवान बुद्ध के अनुयायीओं से यही उम्मीद करता हूं. मेरी उम्मीद भारतीय सेना से भी है कि वह गांधी जी का अनुसरण करें.’ बीते साल नौ अक्टूबर को स्वात में मलाला पर तालिबान ने हमला किया था. उन्हें उपचार के लिए ब्रिटेन ले जाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










