गलती से खाते में डाल दिए 9,22,337 खरब डालर

Updated at :17 Jul 2013 11:20 PM
विज्ञापन
गलती से खाते में डाल दिए 9,22,337 खरब डालर

न्यूयार्क : ऑनलाइन धन स्थानांतरण करने वाली कंपनी पेपॉल ने गलती से एक व्यक्ति के खाते में 92,233,720,368,547,800 डालर डाल दिये. कंपनी की इस गलती से कुछ समय के लिये यह व्यक्ति दुनिया का सबसे धनी व्यक्ति बन गया. संक्षेप में कहें तो यह रकम 92 क्वाड्रिलियन यानी लगभग 9,22,337 खरब डालर है. डेलावेयर के […]

विज्ञापन

न्यूयार्क : ऑनलाइन धन स्थानांतरण करने वाली कंपनी पेपॉल ने गलती से एक व्यक्ति के खाते में 92,233,720,368,547,800 डालर डाल दिये. कंपनी की इस गलती से कुछ समय के लिये यह व्यक्ति दुनिया का सबसे धनी व्यक्ति बन गया. संक्षेप में कहें तो यह रकम 92 क्वाड्रिलियन यानी लगभग 9,22,337 खरब डालर है.

डेलावेयर के क्रिस रेनाल्डस (56) को पिछले सप्ताह यह सुखद झटका लगा जबकि उनके पास ईमेल से पेपॉल का मासिक स्टेटमेंट आया. इसके अनुसार उनके खाते में 92 क्वाड्रियिलन हैं. अगर इस रकम के लिहाज से देखा जाए तो क्रिस दुनिया के सबसे धनी कालरेस स्लिम से हजारों गुना धनी बन गये. मेक्सिको के कार्लोस की संपत्ति सिर्फ 73 अरब डालर है.

फिलाडेल्फिया डेली न्यूज ने रेनाल्डस के हवाले से कहा है, पहली नजर में मुझे लगा कि मेरे पास अरबों खरब है. यह कुछ ज्यादा बड़ा ही आश्चर्य था. रेनाल्डस ने कहा कि वह दस साल से पेपॉल का इस्तेमाल ऑनलाइन खरीददारी के लिए कर रहे हैं और औसतन महीने में 100 डालर से अधिक खर्च नहीं करते.

शुरूआती हैरानी से उबरते हुए रेनाल्डस ने पेपॉल साइट पर अपने खाते में जाकर देखा तो पाया कि उनके खाते में सिर्फ और सिर्फ शून्य डालर है. पेपॉल ने अपने स्तर पर गलती को स्वीकार किया है और उसने रेनाल्डस की इच्छा से किसी मद में अघोषित राशि दान करने की इच्छा जताई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola