पाक की कोट लखपत जेल पर हमले की आतंकी साजिश नाकाम

लाहौर: पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने कोट लखपत जेल पर हमले की आतंकवादियों की साजिश को नाकाम कर दिया है. इस जेल में पांच खूंखार आतंकियों समेत मौत की सजा पाए कम से कम 50 आतंकी बंद हैं. इस साजिश के संबंध में दो महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है. लाहौर के […]
लाहौर: पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने कोट लखपत जेल पर हमले की आतंकवादियों की साजिश को नाकाम कर दिया है. इस जेल में पांच खूंखार आतंकियों समेत मौत की सजा पाए कम से कम 50 आतंकी बंद हैं. इस साजिश के संबंध में दो महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है.
लाहौर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने आतंकियों की साजिश को नाकाम किया है और कोट लखपत जेल के पास फरीद कोट कालोनी से दो महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है.’’ अधिकारियों ने कल उनके पास से एक रॉकेट लॉन्चर, सुरक्षा एजेंसियों की वर्दियां, जूते, बंदूकें, तीर-कमान, मोबाइल फोन और सिमकार्ड बरामद किए हैं.पुलिस उप महानिरीक्षक हैदर अशरफ ने फरीद कोट कालोनी के एक मकान पर छापेमारी के दौरान तीन आतंकियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. संदिग्धों को पूछताछ के लिए एक अज्ञात जगह पर ले जाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




