अमेरिका ने ड्रोन हमले से किये पकिस्तान में छः आतंकी ढेर

Updated at : 20 Dec 2014 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका ने ड्रोन हमले से किये पकिस्तान में छः आतंकी ढेर

इस्लामाबाद : अमेरिकी ड्रोन ने पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर कबायली इलाके में तालिबान आतंकवादियों के ठिकाने को निशाना बनाकर छह आतंकवादियों को ढेर कर दिया. पायलट रहित विमान ने उत्तरी वजीरिस्तान के दत्ताखेल में लोआरा मंडाई इलाके में आतंकवादियों के ठिकाने पर मिसाइल दागे.एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि ये आतंकवादी हाफिज गुल बहादुर गुट के […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : अमेरिकी ड्रोन ने पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर कबायली इलाके में तालिबान आतंकवादियों के ठिकाने को निशाना बनाकर छह आतंकवादियों को ढेर कर दिया.

पायलट रहित विमान ने उत्तरी वजीरिस्तान के दत्ताखेल में लोआरा मंडाई इलाके में आतंकवादियों के ठिकाने पर मिसाइल दागे.एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि ये आतंकवादी हाफिज गुल बहादुर गुट के थे. हमले में स्थानीय कमांडर मुस्तफा भी मारा गया.
पेशावर स्कूल नरसंहार, जिसमें ज्यादातर बच्चों सहित 148 लोग मारे गए थे, के बाद पाकिस्तान में यह पहला ड्रोन हमला था.पाकिस्तान अमेरिकी ड्रोन हमलों को अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताकर इनका विरोध करता रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola