पेशावर हमला : रो पड़ी न्यूज एंकर, कहा-मुस्तकबिल की कितनी शम्माएं किसी ने बुझा दीं

Updated at : 18 Dec 2014 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
पेशावर हमला : रो पड़ी न्यूज एंकर, कहा-मुस्तकबिल की कितनी शम्माएं किसी ने बुझा दीं

पाकिस्तान के एआरवाइ न्यूज चैनल की एंकर बुलेटिन करते वक्त इतनी भावुक हो गयीं कि वह रो पड़ीं. पीड़ित परिवार के लोगों से दर्द बांटते वक्त उनसे रहा नहीं गया और वो भावुक हो गयीं. सनम हाथ में मोमबत्ती जला कर मारे गये बच्चों को श्रद्धांजलि देने के एक कार्यक्रम में लोगों से बात कर […]

विज्ञापन
पाकिस्तान के एआरवाइ न्यूज चैनल की एंकर बुलेटिन करते वक्त इतनी भावुक हो गयीं कि वह रो पड़ीं. पीड़ित परिवार के लोगों से दर्द बांटते वक्त उनसे रहा नहीं गया और वो भावुक हो गयीं.
सनम हाथ में मोमबत्ती जला कर मारे गये बच्चों को श्रद्धांजलि देने के एक कार्यक्रम में लोगों से बात कर रही थीं कि तभी वह रो पड़ीं. कहा कि आप लोग बात कर रहे हैं, हमारे मुस्तकबिल की कितनी शम्माएं किसी ने बुझा दीं. दिल को दिलासे देते हैं, दिल को बहलाते हैं, सब ठीक हो जायेगा, अब नहीं होगा, बहुत चीखे हैं, बहुत चिल्लाएं हैं. लेकिन खामोशी है, आज मैं खामोश हूं, आज मैं नहीं चीखूंगी, बोलूंगी कौन गलत है, कौन सही है? सिर्फ उन वालदेन को अल्लाह मियां सब्र दे, बस उनको हिम्मत दे. आज तो मु मुस्तकबिल से भी कोई उम्मीद नहीं.’
मासूमों के खून से सनी है फर्श
सेना ने बुधवार को मीडियाकर्मियों को उस सभागार सहित स्कूल परिसर का दौरा कराया, जहां छात्रों को प्राथमिक एवं मेडिकल आपातकालीन सेवाओं के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा था. सुनसान पड़ी पूरी इमारत के फर्श पर हर तरफ मासूमों के खून के धब्बे फैले थे, जो दर्दनाक हमले की कहानी बयां कर रहे थे. मीडियाकर्मियों को स्कूल बैग, जूते, हैंड बैग, मोबाइल फोन और पीडितों का अन्य सामान दिखाया गया. आतंकवादियों ने सभागार में करीब सौ छात्रों की हत्या की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola