ePaper

नेपाल में सड़क दुर्घटना में 18 लोगों की मौत

Updated at : 08 Dec 2014 3:12 PM (IST)
विज्ञापन
नेपाल में सड़क दुर्घटना में 18 लोगों की मौत

काठमांडो : पश्चिमी नेपाल में यात्रियों से खचाखच भरी एक बस एक पर्वतीय मार्ग से 600 मीटर नीचे गिर गयी, जिससे कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 49 अन्य घायल हो गए. पोखाराकडा गांव के निकट कल रात यह बस सड़क से फिसल कर नीचे गिर गयी. बचाव कर्मियों ने घटनास्थल […]

विज्ञापन

काठमांडो : पश्चिमी नेपाल में यात्रियों से खचाखच भरी एक बस एक पर्वतीय मार्ग से 600 मीटर नीचे गिर गयी, जिससे कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 49 अन्य घायल हो गए.

पोखाराकडा गांव के निकट कल रात यह बस सड़क से फिसल कर नीचे गिर गयी. बचाव कर्मियों ने घटनास्थल से 14 शवों को निकाला, जबकि चार लोगों की अस्पताल में मौत हो गयी.हादसे के वक्त बस कालिकोट जिले से कैलानी जिले के टीकापुर गांव की ओर जा रही थी. बस में 67 लोग सवार थे, जबकि इसमें 38 लोगों के बैठने की ही जगह थी. पुलिस ने बताया कि घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बदहाल सड़कें, पुराने वाहनों और चालकों की लापरवाही के कारण हाल के दिनों में देशभर में सड़क दुर्घटनाएं बढ गयी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola