ब्रिटेन में गांधी की प्रतिमा के लिए अनशन करेंगे मेघनाद देसाई
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लंदन: भारतीय मूल के अर्थशास्त्री मेघनाद देसाई लंदन के पार्लियामेंट स्क्वायर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाने के लिए आवश्यक 10 लाख पाउंड की राशि जुटाने के संबंध में ‘‘जागरुकता’’ फैलाने के लिए गांधीवादी तरीके से अनशन करेंगे.धन जुटाने के लिए ‘महात्मा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट’ नामक पंजीकृत चैरिटी चला रहे 74 वर्षीय लॉर्ड देसाई की […]
विज्ञापन
लंदन: भारतीय मूल के अर्थशास्त्री मेघनाद देसाई लंदन के पार्लियामेंट स्क्वायर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाने के लिए आवश्यक 10 लाख पाउंड की राशि जुटाने के संबंध में ‘‘जागरुकता’’ फैलाने के लिए गांधीवादी तरीके से अनशन करेंगे.धन जुटाने के लिए ‘महात्मा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट’ नामक पंजीकृत चैरिटी चला रहे 74 वर्षीय लॉर्ड देसाई की अनशन की घोषणा और प्रतिमा के लिए आधिकारिक स्वीकृति दोनों साथ-साथ कल आयी है.
लॉर्ड देसाई ने को बताया, ‘‘गांधीजी ने कई अच्छे मकसदों के लिए अनशन किया , ऐसे में इस अच्छे काम के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए अनशन करना एकदम सही मालूम होता है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘धन जमा हो रहा है. प्रतिमा का बनना सभी भारतीयों और पूरी दुनिया में महात्मा को मानने वालों के लिए गौरव का क्षण होगा.’’ लंदन के पार्लियामेंट स्क्वायर में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और दक्षिण अफ्रीका के रंगभेद नीति विरोधी नेता नेल्सन मंडेला सहित जितनी भी प्रतिमाएं लगी हैं सभी का निर्माण जनता के सहयोग से हुआ है.
महात्मा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट ने अभी तक करीब 1,00,000 पाउंड जुटाएं हैं जबकि इसपर करीब 10 लाख पाउंड का खर्च आने वाला है.कांस्य की यह प्रतिपा फिलिप जैक्सन बनायेंगे जिसमें गांधीजी एक शाल और परम्परागत धोती पहने होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










