ePaper

फ्रांस के चर्चित लेखक पैट्रिक मोदियानो को साहित्य का नोबेल

Updated at : 09 Oct 2014 4:35 PM (IST)
विज्ञापन
फ्रांस के चर्चित लेखक पैट्रिक मोदियानो को साहित्य का नोबेल

इस वर्ष पैट्रिक मोदियानो को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया है.वे फ्रांस के नागरिक हैं और 11 वें ऐसे फ्रांसिसी हैं, जिन्हें साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया है. वर्ष 1901 से अबतक 110 लोगों को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया है. जब से पुरस्कार की घोषणा हुई है, मात्र सात बार यह […]

विज्ञापन

इस वर्ष पैट्रिक मोदियानो को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया है.वे फ्रांस के नागरिक हैं और 11 वें ऐसे फ्रांसिसी हैं, जिन्हें साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया है.

वर्ष 1901 से अबतक 110 लोगों को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया है. जब से पुरस्कार की घोषणा हुई है, मात्र सात बार यह पुरस्कार नहीं दिया गया है. अगर आंकड़ों की बात करें, तो वर्ष 1914,1918,1935,1940,1941,1942 और 1943 में यह पुरस्कार नहीं दिया गया था.

कई बार संयुक्त रूप से भी दिया गया है नोबेल पुरस्कार
आंकड़ों पर अगर गौर करें, तो मात्र चार बार नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से दिया गया है. साहित्य के अलावा नोबेल पुरस्कार की अन्य श्रेणियों में पुरस्कार को साझा किया जाना आम बात है. 1904 – Frédéric Mistral, José Echegaray,1917 – Karl Gjellerup, Henrik Pontoppidan,1966 – Shmuel Agnon, Nelly Sachs और 1974 – Eyvind Johnson, Harry Martinson के बीच पुरस्कार को बांटा गया था.
साहित्य का नोबेल पाने वाले सबसे कम उम्र विजेता

रुडयार्ड किलपिंग को वर्ष 1907 में साहित्य का नोबेल दिया गया था. उस वक्त उनकी उम्र मात्र 42 वर्ष थी. उन्हें उनकी रचना जंगल बुक के लिए यह पुरस्कार दिया गया था.
महिला नोबेल पुरस्कार विजेता
अबतक 13 महिलाएं नोबेल पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं. स्वीडिश लेखिका सेलमा लेगरॉफ पहली महिला हैं, जिन्हें 1909 में नोबेल पुरस्कार मिला था.

1909 – Selma Lagerlöf
1926 – Grazia Deledda
1928 – Sigrid Undset
1938 – Pearl Buck
1945 – Gabriela Mistral
1966 – Nelly Sachs
1991 – Nadine Gordimer
1993 – Toni Morrison
1996 – Wislawa Szymborska
2004 – Elfriede Jelinek
2007 – Doris Lessing
2009 – Herta Müller
2013 – Alice Munro
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola