जापान: ज्वालामुखी से मरने वालों की संख्या 48 पहुंची
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

टोक्यो: जापान में अचानक फटे ज्वालामुखी से मरने वालों की संख्या आज उस समय 48 हो गई जब राहतकर्मियों ने 12 शव और खोजे. शनिवार को दोपहर के समय फटा ज्वालामुखी माउंट ओंटेक जापान में 90 साल में सबसे भीषण ज्वालामुखीय आपदा है. रविवार तक 36 शव मिल चुके थे, लेकिन इनमें से कई ध्वस्त […]
विज्ञापन
टोक्यो: जापान में अचानक फटे ज्वालामुखी से मरने वालों की संख्या आज उस समय 48 हो गई जब राहतकर्मियों ने 12 शव और खोजे.
शनिवार को दोपहर के समय फटा ज्वालामुखी माउंट ओंटेक जापान में 90 साल में सबसे भीषण ज्वालामुखीय आपदा है.
रविवार तक 36 शव मिल चुके थे, लेकिन इनमें से कई ध्वस्त पहाड पर फंसे हैं क्योंकि आपातकालीन सहायताकर्मियों को जहरीली गैस और ज्वालामुखी के फिर से उठने के जोखिम के चलते राहत कार्य रोकना पडा है.
अन्य मौतों का समाचार उन मीडिया खबरों के बाद आया है जिनमें कहा गया था कि 20 लोगों का कुछ पता नहीं है जहां अब भी भाप और गैस निकल रही है. करीब एक हजार सैनिक, पुलिस और दमकलकर्मी रविवार को खोजे गए 14 और शवों को नीचे लाने में सफल रहे हैं.
प्रसारक एनएचके ने कहा कि राहतकर्मियों ने और शव देखे हैं जिन्हें वे अब तक लाने में सफल नहीं हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










