सुपर 30 के आनंद को हार्वर्ड और एमआईटी में संबोधन का निमंत्रण
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

न्यूयार्कः सुपर 30 के संस्थापक और गणितज्ञ आनंद कुमार को एक और सम्मान दिया गया है. उन्हें हार्वर्ड युनिवर्सिटी और मेसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) ने आनंद को संबोधन के लिए आमंत्रित किया है. कुमार को यह निमंत्रण गरीब बच्चों को आईआईटी में प्रवेश दिलाने के लिए मार्गदर्शन के लिए वैश्विक रुप से चर्चित प्रयास […]
विज्ञापन
न्यूयार्कः सुपर 30 के संस्थापक और गणितज्ञ आनंद कुमार को एक और सम्मान दिया गया है. उन्हें हार्वर्ड युनिवर्सिटी और मेसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) ने आनंद को संबोधन के लिए आमंत्रित किया है. कुमार को यह निमंत्रण गरीब बच्चों को आईआईटी में प्रवेश दिलाने के लिए मार्गदर्शन के लिए वैश्विक रुप से चर्चित प्रयास पर संबोधन देने के लिए मिला है.
इससे पहले भी आनंद को कई मौको पर विदेश में संबोधन के लिए बुलाया गया है. उन पर डिस्कवरी चैनल ने एक शॉट डाक्यूमेंट्री भी बनायी थी. आनंद अपनी खराब वत्तीय हालत के कारण कैंब्रिज में पढ़ाई नहीं कर पाये थे. इसके बाद उन्होंने गरीब बच्चों को पढ़ना शुरु किया और आईआईटी के लिए बच्चों को तैयार करना शुरू किया. अपनी उपलब्धियों के दम पर आनंद अपनी अलग पहचान बना चुके है. 1 अक्तूबर को वे हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल एजुकेशन पॉलिसी प्रोग्राम में बोलेंगे. यह कार्यक्रम दुनियाभर में नवोन्मेषी एवं टिकाऊ शैक्षणिक सुधारों के वैश्विक प्रभावी नेतृत्व के जरिए वैश्विक सामाजिक न्याय को प्रोत्साहन देता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










