सुषमा ने दिया कई देशों को भारत में निवेश का न्यौता
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र : भारत ने ब्रिटेन, नार्वे और यूनान जैसे देशों को नयी सरकार द्वारा अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए पेश की गयी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं और प्रस्तावों में निवेश का न्यौता दिया है. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज कल यहां पहुंची और ब्रिटेन, सूडान, मालदीव, नार्वे, किर्गीस्तान, यूनान और नाइजीरिया के अपने समकक्ष नेताओं से […]
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र : भारत ने ब्रिटेन, नार्वे और यूनान जैसे देशों को नयी सरकार द्वारा अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए पेश की गयी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं और प्रस्तावों में निवेश का न्यौता दिया है.
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज कल यहां पहुंची और ब्रिटेन, सूडान, मालदीव, नार्वे, किर्गीस्तान, यूनान और नाइजीरिया के अपने समकक्ष नेताओं से एक के बाद एक मुलाकात की.
उनके समकक्ष नेताओं ने भारत में हाल में हुए आम चुनाव में शानदार जीत के बाद बनी नयी सरकार को बधाई दी.उनके प्रति आभार प्रकट करते हुए स्वराज ने उन्हें नयी सरकार द्वारा पेश की गयी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं और प्रस्तावों में भाग लेने का न्यौता दिया, खास तौर से भारतीय अर्थव्यवस्था में उनके निवेश के जरिये.
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन द्वारा जारी बयान के अनुसार इन बैठकों के दौरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए मजबूत समर्थन व्यक्त किया गया.
नेताओं ने महासभा के 69वें सत्र के दौरान संयुक्त राष्ट्र के सामने मौजूद अन्य मामलों पर भी विचार किया.सुषमा ने ब्रिटेन के विदेश मंत्री फिलिप हैमंड, सूडान के विदेश मंत्री अली अहमद कार्ती, मालदीव के विदेश मंत्री दुन्या मैमून, नार्वे के विदेश मंत्री बोर्जे ब्रेंडे, किर्गिजस्तान के विदेश मंत्री अब्दिलदाएव एरलन बेकेशोविच, यूनान के उप प्रधानमंत्री इवान्जेलस वेनिजेलस और नाइजीरिया के विदेश मंत्री अमीनु वली से मुलाकात की.
विदेश मंत्री अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान करीब 100 विदेश मंत्रियों से मुलाकात करेंगी. वह 26 सितंबर को न्यूयार्क पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिनिधिमंडल में भी शामिल होंगी.
प्रधानमंत्री मोदी के यहां आने से पहले सुषमा जी4 (समूह 4), इब्सा (आईबीएसए), ब्रिक्स (बीआरआईसीएस), राष्ट्रमंडल तथा दक्षेस (सार्क) के विदेश मंत्रियों के साथ बैठकों में भाग लेंगी.
सुषमा ब्राजील के विदेश मंत्री लुई अल्बर्टो फिगुएईरेडो मचाडो, बांग्लादेश के विदेश मंत्री अबुल हसन महमूद अली तथा चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगी.
प्रधानमंत्री मोदी के 26 सितंबर को न्यूयार्क पहुंचने से पहले, सुषमा मिस्र के विदेश मंत्री समेह हसन शौकरी के साथ एक द्विपक्षीय बैठक में भाग लेंगी. इसके अतिरिक्त वह फलस्तीन कमेटी की मंत्री स्तरीय बैठक में शामिल होंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










