प्रधानमंत्री मोदी ने जापानी छात्रों को भारतीय संस्‍कृति से रू-ब-रू कराया

Updated:
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने जापानी छात्रों को भारतीय संस्‍कृति से रू-ब-रू कराया

टोक्‍यो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपनी जापान यात्रा के चौथे दिन सेक्रेट हार्ट यूनिवर्सिटी के छात्रों से मुलाकात की. इस दौरान उन्‍होंने वहां के छात्रों को भारतीय संस्‍कृति से रू-ब-रू कराया. मोदी ने कहा भारत पूरे ब्रह्मांड को अपना परिवार मानता है. भारत में बच्‍चों को शिक्षा दी जाती है, सुबह सो कर उठने […]

विज्ञापन

टोक्‍यो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपनी जापान यात्रा के चौथे दिन सेक्रेट हार्ट यूनिवर्सिटी के छात्रों से मुलाकात की. इस दौरान उन्‍होंने वहां के छात्रों को भारतीय संस्‍कृति से रू-ब-रू कराया. मोदी ने कहा भारत पूरे ब्रह्मांड को अपना परिवार मानता है. भारत में बच्‍चों को शिक्षा दी जाती है, सुबह सो कर उठने के बाद धरती में पैर रखने से पहले प्रणाम किया जाता है.

भारत के लोग प्रकृति प्रेमी हैं. प्रकृति से प्रेम हमारी संस्‍कृति रही है. छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और जापान दोनों लोकतांत्रिक देश है. दोनों देशों को साथ मिलकर काम करने की जरूरत है. साथ मिलकर काम करने से हम विकास के नये आयाम गढ़ सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में महिला शिक्षा पर विशेष जोर दिया जाता है. हर निर्णायक मंडली में महिलाओं की भूमिका होती है.

मोदी ने कहा हमारी सरकार में महिलाओं को विशेष स्‍थान दिया गया है. 25 प्रतिशत महिलाएं हमारे कैबिनेट में हैं. भारत की विदेश मंत्री महिला हैं. संवेदना के बिना जीवन बेकार. छात्रों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि जितना हो सके आज के युवाओं को सोशल मीडिया का उपयोग करना चाहिए. इस दौरान उन्‍होंने अपनी लिखी किताबों का जिक्र किया. मोदी ने छात्रों को कहा कि उन्‍हें प्रर्यावरण पर लिखी गयी उनकी किताब को पढ़नी चाहिए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola