ePaper

पेरिस में सऊदी के शहजादे से लूटपाट

Updated at : 19 Aug 2014 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
पेरिस में सऊदी के शहजादे से लूटपाट

पेरिस : पेरिस में सऊदी अरब के शहजादे के काफिले पर लुटेरों ने हमला कर 250,000 यूरो नकदी तथा ‘संवेदनशील’ दस्तावेज लूट ली. फ्रांस की पुलिस ने बताया कि सऊदी दूतावास से ला बोरगेट में एक एयरपोर्ट की ओर जा रहे काफिले पर उत्तरी पेरिस में हमला हुआ. घटना में कोई घायल नहीं हुआ. एक […]

विज्ञापन

पेरिस : पेरिस में सऊदी अरब के शहजादे के काफिले पर लुटेरों ने हमला कर 250,000 यूरो नकदी तथा ‘संवेदनशील’ दस्तावेज लूट ली. फ्रांस की पुलिस ने बताया कि सऊदी दूतावास से ला बोरगेट में एक एयरपोर्ट की ओर जा रहे काफिले पर उत्तरी पेरिस में हमला हुआ.

घटना में कोई घायल नहीं हुआ. एक सूत्र ने बताया कि रविवार को उत्तरी पेरिस के पोर्ट डे ला चापेले के करीब यह हमला हुआ. स्थानीय अखबार ले परिशियन ने बताया कि चुराया गया दस्तावेज ‘संवेदनशील’ है. यह बिल्कुल असमान्य हमला है. जिस गाड़ी में लुटेरे आये थे, बाद में वह जली हुई मिली.

पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश तेज कर दी है. पुलिस का कहना है कि लुटेरों के तरीके से लगता है कि उन्हें प्रिंस और उनके रूट के बारे में पूरी जानकारी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola