यमन तट के पास हमले के बाद भारतीय मालवाहक जहाज डूबा, 13 भारतीयों की बची जान
जहाज की सांकेतिक तस्वीर (File Photo)
यमन के समुद्री क्षेत्र के पास एक प्रोजेक्टाइल की चपेट में आने के बाद कमर्शियल जहाज MSV Faize Noore Oliya डूब गया. केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी.
यमन के तट के पास मंगलवार (4 अगस्त) को हुए हमले के बाद भारतीय झंडे वाले एक मालवाहक जहाज डूब गया. जहाज पर सवार सभी 13 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया. इस घटना पर विदेश मंत्रालय (MEA) ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कमर्शियल जहाजों पर हमले तुरंत बंद होने चाहिए और समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए.
केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि यमन के समुद्री क्षेत्र के पास MSV Faize Noore Oliya नामक कमर्शियल जहाज किसी प्रोजेक्टाइल की चपेट में आने के बाद डूब गया. वहीं, यमन सरकार समर्थित नेशनल रेजिस्टेंस फोर्सेज का दावा है कि जहाज पर देश के पश्चिमी तट के पास विस्फोटकों से भरी एक नाव से हमला किया गया था. दोनों पक्षों ने हमले के तरीके को लेकर अलग-अलग जानकारी दी है.
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी इस मालवाहक जहाज पर हुए इस अकारण हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे पूरी तरह अस्वीकार्य बताया.
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने क्या लिखा एक्स पर?
सोनोवाल ने एक्स पर लिखा कि यमन के समुद्री क्षेत्र के पास भारतीय मालवाहक जहाज MSV Faize Noore Oliya पर एक प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ, जिससे जहाज पलटकर डूब गया. भारत इस मालवाहक जहाज पर हुए इस अकारण हमले की कड़ी निंदा करता है. राहत की बात है कि जहाज पर सवार सभी 14 नाविकों (जिनमें 13 भारतीय शामिल हैं) को यमन कोस्ट गार्ड ने सुरक्षित बचाकर मोखा बंदरगाह पहुंचा दिया है. मैंने महानिदेशक समुद्री प्रशासन (DGMA) को निर्देश दिया है कि भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बचाए गए चालक दल को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों के साथ तालमेल कर तत्काल कदम उठाए जाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










