US-ईरान तनाव खत्म होने की उम्मीद! समझौते का ड्राफ्ट तैयार, कतर बोला- अगले कुछ दिनों में हो सकती है डील
कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल-अंसारी ( स्रोत- सोशल मीडिया)
मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव कम होने और समझौते की उम्मीदें बढ़ गई हैं. कतर ने कहा है कि कूटनीतिक प्रयास अगले बढ़ने चरण में हैं और आने वाले कुछ दिनों में सकारात्मक समझौता हो सकता है.
मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की उम्मीद बढ़ गई है. कतर ने मंगलवार को कहा कि दोनों देशों के बीच विवाद सुलझाने की कोशिशें अगले चरण में पहुंच चुकी हैं. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल-अंसारी ने बताया कि संभावित समझौते के मसौदे (ड्राफ्ट) विभिन्न पक्षों के बीच साझा किए जा रहे हैं और कूटनीतिक प्रयास लगातार जारी हैं.
अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने भी बातचीत में बड़ी प्रगति का संकेत दिया. उन्होंने कहा कि "आज या कल" तक ऐसा समझौता हो सकता है, जिससे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) फिर से सामान्य रूप से खुल सके और क्षेत्र में हालात सामान्य होने की दिशा में कदम बढ़े. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कड़े रुख के बाद अब बातचीत तेज हुई है.
ओमान की मध्यस्थता से बढ़ी समझौते की उम्मीद
अल-अंसारी ने कहा कि भले ही अमेरिका और ईरान के बीच सीधे संवाद नहीं हो रहे हैं, लेकिन मध्यस्थ देश लगातार दोनों पक्षों से संपर्क बनाए हुए हैं. कतर ने ओमान की मध्यस्थता का समर्थन करते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले कुछ घंटों या दिनों में कोई सकारात्मक समझौता सामने आ सकता है. कतर ने एक बार फिर सभी पक्षों से तनाव कम करने और बातचीत का रास्ता अपनाने की अपील की.
ट्रंप और ईरान दोनों ने दिखाई बातचीत की इच्छा
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान को समझौते का "आखिरी मौका" दिया गया है और कई खाड़ी देशों की अपील पर संभावित सैन्य कार्रवाई रोककर कूटनीतिक रास्ता चुना गया. वहीं, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि उनका देश क्षेत्रीय संघर्ष नहीं चाहता, लेकिन अपनी संप्रभुता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हर कदम उठाएगा. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर अब अमेरिका-ईरान वार्ता के नतीजे पर टिकी हुई है.
ये भी पढ़ें: EU के प्रतिबंधों को मात देने की तैयारी: रूस ने बनाई सीक्रेट गैस फ्लीट, दुनिया में बढ़ी नई टेंशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सत्येन्द्र गिरि
सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.
सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










