संकट गहराया, इराक नयी सरकार को लेकर दबाव में

Updated at : 02 Jul 2014 12:45 PM (IST)
विज्ञापन
संकट गहराया, इराक नयी सरकार को लेकर दबाव में

बगदाद : इराक में संकट गहराने के साथ यहां के नेतृत्व पर नई सरकार के गठन को लेकर दबाव बढ गया है ताकि सुन्नी चरमपंथियों का मुकाबला किया जा सके.संसद की कार्यवाही से कल कई सुन्नी और कुर्द सांसद अनुपस्थित रहे जिसकी वजह से नए स्पीकर का चुनाव भी नहीं हो सका. जेहादियों के नेतृत्व […]

विज्ञापन

बगदाद : इराक में संकट गहराने के साथ यहां के नेतृत्व पर नई सरकार के गठन को लेकर दबाव बढ गया है ताकि सुन्नी चरमपंथियों का मुकाबला किया जा सके.संसद की कार्यवाही से कल कई सुन्नी और कुर्द सांसद अनुपस्थित रहे जिसकी वजह से नए स्पीकर का चुनाव भी नहीं हो सका. जेहादियों के नेतृत्व में चरमपंथियों के हमलों के कारण प्रधानमंत्री नूरी अल मलिकी के लिए तीसरा कार्यकाल मिल पाना काफी मुश्किल है. जातिवाद और सत्ता के एकाधिकार वाद के आरोप भी उनकी मुश्किलों में इजाफा कर रहे हैं.

मौजूदा संकट से लाखों लोग बेघर हुए हैं तथा इराक के लोग शिया, सुन्नी और कुर्दिश के तौर पर बंट गए हैं. इस संकट ने वैश्विक नेताओं को भी चिंता में डाल दिया है. कुर्द सांसद नजीबा नजीब ने नए स्वीकर के चुनाव के प्रयासों को बाधित किया और कहा कि इराकी सरकार गतिरोध खत्म करे और इराक के स्वायत्त कुर्द क्षेत्र के लिए बजट भेजे. पीठासीन सांसद महदी हफीज ने कहा कि अगर नेता वरिष्ठ पदों को लेकर सहमत हो जाते हैं तो संसद का सत्र आठ जुलाई को फिर से बुलाया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola