भारत, चीन ने किये तीन सहमति पत्र पर दस्तखत

Updated at : 30 Jun 2014 1:02 PM (IST)
विज्ञापन
भारत, चीन ने किये तीन सहमति पत्र पर दस्तखत

बीजिंग : भारत और चीन ने तीन महत्वपूर्ण सहमति पत्र पर आज दस्तखत किये. इसमें एक समझौता औद्योगिक पार्क तथा दूसरा ब्रह्मपुत्र नदी के बाढ़ के आंकडों को साझा करने से जुड़ा है. उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की यात्रा के दौरान सहमति पत्र पर दस्तखत किये गये. समझौतों पर हस्ताक्षर के समय अंसारी तथा चीन में […]

विज्ञापन

बीजिंग : भारत और चीन ने तीन महत्वपूर्ण सहमति पत्र पर आज दस्तखत किये. इसमें एक समझौता औद्योगिक पार्क तथा दूसरा ब्रह्मपुत्र नदी के बाढ़ के आंकडों को साझा करने से जुड़ा है. उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की यात्रा के दौरान सहमति पत्र पर दस्तखत किये गये.

समझौतों पर हस्ताक्षर के समय अंसारी तथा चीन में उनके समकक्ष ली युआनछाओ मौजूद थे. दोनों नेताओं के बीच बातचीत के बाद ये समझौते हुए. द्योगिक पार्क पर एमओयू का मकसद भारत में चीनी निवेश आकर्षित करना और औद्योगिक पार्क तथा क्षेत्रों में निवेश को लेकर चीनी कंपनियों के लिये मसौदा उपलब्ध कराना है.

सहमति पत्र (एमओयू) के तहत दोनों देश एक-दूसरे के देशों में द्विपक्षीय निवेश बढ़ाने पर सहमत हुए हैं और यह सहयोग संबंधित घरेलू कानूनों तथा नियमनों के अनुरुप एवं समानता और द्विपक्षीय लाभ के आधार पर होगा. धिकारिक बयान के अनुसार दोनों देशों के प्रतिनिधियों को मिलाकर एक औद्योगिक पार्क सहयोग कार्यशील समूह बनाया जाएगा. इसका गठन इस समझौते के तहत सहयोग को क्रियान्वित करने के तौर-तरीकों की पहचान एवं उस पर सहमति बनाने के लिये किया जाएगा और यह समय-समय पर मामले में प्रगति की समीक्षा करेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola