केन्या:आतंकवादी हमले में 10 की मौत

Updated at : 17 Jun 2014 4:41 PM (IST)
विज्ञापन
केन्या:आतंकवादी हमले में 10 की मौत

नैरोबी : केन्या के तटीय इलाके के पास कल रात हुए एक हमले में कम से कम 10 लोग मारे गए. पुलिस ने आज घटना की जानकारी दी.अलकायदा से संबंधित सोमालियाई आतंकी समूह शबाब ने हमले की जिम्मेदारी ली है. पुलिस ने बताया कि रविवार की रात को म्पेकेटानी शहर में हुए एक दूसरे हमले […]

विज्ञापन

नैरोबी : केन्या के तटीय इलाके के पास कल रात हुए एक हमले में कम से कम 10 लोग मारे गए. पुलिस ने आज घटना की जानकारी दी.अलकायदा से संबंधित सोमालियाई आतंकी समूह शबाब ने हमले की जिम्मेदारी ली है. पुलिस ने बताया कि रविवार की रात को म्पेकेटानी शहर में हुए एक दूसरे हमले में करीब 50 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया था। यह हमला भी शबाब आतंकियों ने ही किया था. उन्होंने ही कल रात इसी क्षेत्र के एक गांव में हमला कर 10 लोगों की जान ले ली.

शबाब के प्रवक्ता अब्दुल्लाजीज अबु मुसाब ने कहा, ‘‘हमने कल रात एक दूसरा हमला किया. हमने 20 लोगों को मार दिया जिसमें मुख्य रुप से पुलिस और केन्याई वन्यजीव संरक्षक शामिल हैं. हमारे कमांडो सैन्यकर्मियों की तलाश में जगह जगह जा रहे हैं.’’ केन्या पुलिस की प्रवक्ता जिपोराह म्बोरोकी ने कल रात हुए हमले की पुष्टि की. हालांकि स्थानीय पुलिस और एक काउंटी अधिकारी ने कम से कम 10 लोगों के मारे जाने की बात कही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola