इराक में तनाव, पांच शहरों पर आतंकी काबिज

Updated at : 17 Jun 2014 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
इराक में तनाव, पांच शहरों पर आतंकी काबिज

बगदाद : आतंकी संगठन इसलामिक स्टेट ऑफ इराक एंड लीवेंट (आइएसआइएल) के 3000 से ज्यादा आतंकियों ने इराक के पांच शहरों पर कब्जा कर लिया है. यह सब महज एक सप्ताह के भीतर हुआ, जिसमें इराक की सेना आतंकवादियों के सामने बौनी नजर आयी. ओसामा बिन लादेन के अल-कायदा का भी इतना खौफ कभी देखने […]

विज्ञापन

बगदाद : आतंकी संगठन इसलामिक स्टेट ऑफ इराक एंड लीवेंट (आइएसआइएल) के 3000 से ज्यादा आतंकियों ने इराक के पांच शहरों पर कब्जा कर लिया है. यह सब महज एक सप्ताह के भीतर हुआ, जिसमें इराक की सेना आतंकवादियों के सामने बौनी नजर आयी. ओसामा बिन लादेन के अल-कायदा का भी इतना खौफ कभी देखने को नहीं मिला, जितना आइएसआइएल का अभी इराक में है.

लड़ाकों ने तिकरित और मोसूल समेत इराक के पांच शहरों पर कब्जा कर लिया है. लगातार एक के बाद एक शहर पर गोला-बारूद से हमला करते हुए आतंकवादी अन्य शहरों को अपना गढ़ बना रहे हैं. आइएसआइएल ने रविवार को अपनी वेबसाइट पर कुछ भयावह तसवीरें अपलोड कीं. इसमें इराक में नरसंहार होते हुए दिखाया गया है.

* क्या कर रहा अमेरिका

पिछली जंग में अमेरिका के 4500 सैनिक मारे गये, 32 हजार विकलांग हो गये थे. इस बार उसने अपनी सेना इराक भेजने से मना कर दिया है. हालांकि, आतंकियों से निबटने के लिए हवाई हमले की तैयारी में है, जिसके लिए एक युद्धपोत समंदर में उतार दिया है. अमेरिका की सैन्य कार्रवाई को ईरान ने भी समर्थन दिया है. इसके बाद विश्व में शिया-सुन्नी के बीच जंग के आसार हैं. हालांकि, इराक का कहना है कि वह धार्मिक स्थल करबला और नजफ को बचाये रखने के लिए यह सब कर रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola