पीएएफ का विमान दुर्घटनाग्रस्त,दो चालकों की मौत

Updated at : 03 Jun 2014 4:38 PM (IST)
विज्ञापन
पीएएफ का विमान दुर्घटनाग्रस्त,दो चालकों की मौत

इस्लामाबाद : कराची में पाकिस्तान वायुसेना (पीएएफ) के एक विमान के आज दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार दो चालकों की मौत हो गई. टीवी समाचार चैनलों के अनुसार प्रशिक्षण देने वाला यह विमान नियमित प्रशिक्षण अभियान के दौरान शहर में बल्दिया कस्बे के यूसुफ गोथ इलाके में बस टर्मिनल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. वायु […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : कराची में पाकिस्तान वायुसेना (पीएएफ) के एक विमान के आज दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार दो चालकों की मौत हो गई. टीवी समाचार चैनलों के अनुसार प्रशिक्षण देने वाला यह विमान नियमित प्रशिक्षण अभियान के दौरान शहर में बल्दिया कस्बे के यूसुफ गोथ इलाके में बस टर्मिनल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

वायु सेना मिराज नामक इस विमान का इस्तेमाल प्रशिक्षण के लिए करती थी और विमान कथित रुप से तकनीकी खामी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ. द डॉन ने बताया कि पीएएफ प्रवक्ता ने विमान उडा रहे दोनों चालकों की दुर्घटना में मौत होने की पुष्टि की है. इस घटना में पांच नागरिक भी घायल हो गए. टर्मिनल में आग लग गई लेकिन दमकल विभाग के कर्मियों ने इस पर काबू पा लिया. कम से कम 10 बसें भी क्षतिग्रस्त हो गईं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola