इस्राइली सुरक्षा बलों ने एक फलस्तीनी को मारा

यरुशलम : इस्राइली सेना ने कहा है कि पश्चिमी तट के उत्तर में एक फलस्तीनी ने एक सीमा प्रहरी को गोली मार कर घायल कर दिया जिसके बाद इस्राइली सुरक्षा बलों ने उस फलस्तीनी को मार गिराया. एक सैन्य प्रवक्ता ने कल बताया ‘‘एक फलस्तीनी बंदूकधारी ने तपुआच जंक्शन पर गोलीबारी की और एक इस्राइली […]
यरुशलम : इस्राइली सेना ने कहा है कि पश्चिमी तट के उत्तर में एक फलस्तीनी ने एक सीमा प्रहरी को गोली मार कर घायल कर दिया जिसके बाद इस्राइली सुरक्षा बलों ने उस फलस्तीनी को मार गिराया. एक सैन्य प्रवक्ता ने कल बताया ‘‘एक फलस्तीनी बंदूकधारी ने तपुआच जंक्शन पर गोलीबारी की और एक इस्राइली सीमा प्रहरी को घायल कर दिया.’’
प्रवक्ता ने बताया ‘‘सैनिकों और सीमा प्रहरियों ने जवाबी कार्रवाई की और हमलावर को मार गिराया.’’ फलस्तीनी चिकित्सक ने एक फलस्तीनी के मारे जाने की पुष्टि की है. लेकिन उन्होंने विस्तृत ब्यौरा नहीं दिया. इस साल की शुरुआत से अब तक पश्चिमी तट में इस्राइली बलों के हाथों 12 फलस्तीनी मारे जा चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




