बांग्लादेश : आकाशीय बिजली गिरने से पांच की मौत

ढाका : उत्तर-पश्चिमी बांग्लादेश के नाओगांव जिले के एक गांव के बाजार में आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 40 से ज्यादा अन्य जख्मी हो गए हैं. एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने टीवी चैनल को बताया, बिजली सरस्वतीपुर हाट (गांव का स्थानीय बाजार) पर गिरी जिससे पांच […]
ढाका : उत्तर-पश्चिमी बांग्लादेश के नाओगांव जिले के एक गांव के बाजार में आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 40 से ज्यादा अन्य जख्मी हो गए हैं. एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने टीवी चैनल को बताया, बिजली सरस्वतीपुर हाट (गांव का स्थानीय बाजार) पर गिरी जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए.
खबरों के अनुसार घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां के डॉक्टरों का कहना है कि उनमें से कुछ गंभीर रुप से जले हुए हैं और उनका इलाज किया जा रहा है. उनमें से कुछ को बचाया जाना मुश्किल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




