इमोशंस का पता लगाएगा ट्विटर टूल

मेलबर्न:ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने दुनिया का पहला ऐसा ट्विटर टूल तैयार किया है जो एक खास समय में दुनिया के मूड का पता लगा सकेगा. इससे मेंटल हेल्थ सर्विस को सुधारने में काफी मदद मिल सकती है. इस ऑनलाइन टूल को ‘वी फील’ नाम दिया गया है. यह टूल सोशल, इकनॉमिक और इन्वाइरमेंटल फैक्टर्स जैसे मौसम, […]
मेलबर्न:ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने दुनिया का पहला ऐसा ट्विटर टूल तैयार किया है जो एक खास समय में दुनिया के मूड का पता लगा सकेगा. इससे मेंटल हेल्थ सर्विस को सुधारने में काफी मदद मिल सकती है. इस ऑनलाइन टूल को ‘वी फील’ नाम दिया गया है. यह टूल सोशल, इकनॉमिक और इन्वाइरमेंटल फैक्टर्स जैसे मौसम, दिन, प्राकृतिक आपदा तथा राजनैतिक अस्थिरता जैसी खबरों के साथ हमारी भावनाओं में आ रहे बदलाव को समझने में हमारी मदद करेगा. ब्लैक डॉग इंस्टिट्यूट और द कॉमनवेल्थ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (सीएसआइआरओ) के रिसर्चर्स ने वी फील पर से पर्दा उठाया.
हमारी भावनाओं को समझने के लिए इसमें लाखों ट्वीट्स के शब्दों पर खास विश्लेषण किया गया. उम्मीद की जा रही है कि यह टूल समाज के मानसिक स्वास्थ्य को मॉनिटर कर यह बताने में काफी मददगार होगा कि क्यों सामूहिक रूप से हमारा मूड बदल रहा है. ब्लैक डॉग इंस्टिट्यूट की प्रफेसर हेलेन क्र सटेनसेन ने कहा कि यह पता लगाने में ट्विटर काफी मददगार है कि इसपर बड़ी संख्या में और जल्द पहुंचे इमोशंस सही हैं या गलत. यह दुनिया का पहला ऐसा प्रयास है जो यह बताएगा कि हमारे मानसिक स्वास्थ्य को समझने में सोशल मीडिया का इस्तेमाल किस तरह से किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










