तालिबान ने 27 अधिकारियों को अगवा किया

Published at :22 May 2014 3:04 PM (IST)
विज्ञापन
तालिबान ने 27 अधिकारियों को अगवा किया

काबुल: अफगानिस्तान के पूर्वोत्तर प्रांत में तालिबान लडाकों ने हमला कर 27 पुलिस अधिकारियों को अगवा कर लिया जो इस साल के आखिर तक विदेशी सैनिकों की स्वदेश वापसी से पहले आतंकवादी संगठन की आक्रामक कार्रवाई का हिस्सा है. बदख्शां प्रांत के पुलिस प्रमुख जनरल फजलुद्दीन अयार ने बताया कि यामगान जिले में कल तालिबान […]

विज्ञापन

काबुल: अफगानिस्तान के पूर्वोत्तर प्रांत में तालिबान लडाकों ने हमला कर 27 पुलिस अधिकारियों को अगवा कर लिया जो इस साल के आखिर तक विदेशी सैनिकों की स्वदेश वापसी से पहले आतंकवादी संगठन की आक्रामक कार्रवाई का हिस्सा है.

बदख्शां प्रांत के पुलिस प्रमुख जनरल फजलुद्दीन अयार ने बताया कि यामगान जिले में कल तालिबान हमले के दौरान 27 पुलिस अधिकारी गुफा में छिपे थे. तालिबान ने उन्हें बंधक बना लिया. पुलिस ने उन्हें ढूढने शुरु कर दिया है.

तालिबान ने पत्रकारों को संदेश भेजकर इस हमले की जिम्मेदारी ली है. वैसे आतंकवादी अपहरण के बाद सुरक्षाकर्मियों को मार डालते हैं.अयार के अनुसार प्रांत के यामगान जिले में कई चौकियों पर आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला किया. मंगलवार को शुरु हुआ यह संघर्ष कल देर तक चला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola