भ्रष्टाचार मामले में हुस्नी मुबारक को तीन साल की कैद

काहिरा : मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक को करोड़ों डॉलर सरकारी कोष का गबन करने को लेकर यहां की एक फौजदारी अदालत ने बुधवार को तीन साल की सजा सुनायी. तीन साल पहले एक जन आंदोलन के बाद मुबारक को अपदस्थ कर दिया गया था. * बेटे भी दोषी करार : मुबारक के दो […]
काहिरा : मिस्र के अपदस्थ राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक को करोड़ों डॉलर सरकारी कोष का गबन करने को लेकर यहां की एक फौजदारी अदालत ने बुधवार को तीन साल की सजा सुनायी. तीन साल पहले एक जन आंदोलन के बाद मुबारक को अपदस्थ कर दिया गया था.
* बेटे भी दोषी करार : मुबारक के दो बेटों 53 वर्षीय अला मुबारक और 50 वर्षीय गमल मुबारक को भी दोषी ठहराया गया. राष्ट्रपति आवास की मरम्मत के नाम पर 1.79 करोड़ डॉलर कोष का गबन करने को लेकर चार साल के कैद की सजा सुनायी गयी.
* 1.79 करोड़ का जुर्माना भी : उन पर 1. 76 करोड़ डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया. सरकारी खजाने में 29 लाख डॉलर जमा करने का आदेश दिया गया. इस मामले में चार अन्य लोगों को बरी कर दिया गया.
* क्यों हुई सजा
राष्ट्रपति भवन के मरम्मत के नाम पर हुस्नी ने 1.79 करोड़ डॉलर के कोष में भ्रष्टाचार किया. उन पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप अदालत में साबित हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










