मोदी के शपथ लेते ही भारत से विदा होंगी नैंसी पॉवेल

वाशिंगटन : भारत में अमेरिका की राजदूत नैंसी पॉवेल नरेन्द्र मोदी के भारत के प्रधानमंत्री के पद की शपथ लेने के चार दिन पहले 22 मई को नयी दिल्ली से अमेरिका रवाना होंगी.67 वर्षीय नैंसी ने मार्च में भारत में अपना कार्यकाल समाप्त होने की घोषणा की थी. कैथलीन स्टीफंस अस्थायी रुप से उनकी जगह […]
वाशिंगटन : भारत में अमेरिका की राजदूत नैंसी पॉवेल नरेन्द्र मोदी के भारत के प्रधानमंत्री के पद की शपथ लेने के चार दिन पहले 22 मई को नयी दिल्ली से अमेरिका रवाना होंगी.67 वर्षीय नैंसी ने मार्च में भारत में अपना कार्यकाल समाप्त होने की घोषणा की थी. कैथलीन स्टीफंस अस्थायी रुप से उनकी जगह संभालेगी. कैथलीन पूर्व में दक्षिण कोरिया में अमेरिका की राजदूत थीं.
अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता जेन साकी ने संवाददाताओं से कहा कि कैथलीन नए स्थायी राजदूत के नामांकन और अमेरिकी सीनेट से पुष्टि होने तक कार्यभार संभालेंगी. कैथलीन के जून की शुरुआत में नयी दिल्ली आने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










