पाकिस्तानी रक्षा मंत्रालय ने सैन्य बजट बढाने की मांग की

Published at :20 May 2014 2:31 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तानी रक्षा मंत्रालय ने सैन्य बजट बढाने की मांग की

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने अपने सैन्य बलों के लिए बजट में इजाफे की मांग की है ताकि नए हथियारों की खरीद की जा सके. बढोतरी की मांग जून महीने में आने वाले नए बजट से पहले के लिए की गई है. यह मांग उस वक्त की गई है जब सरकार बुनियादी ढांचे […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने अपने सैन्य बलों के लिए बजट में इजाफे की मांग की है ताकि नए हथियारों की खरीद की जा सके. बढोतरी की मांग जून महीने में आने वाले नए बजट से पहले के लिए की गई है. यह मांग उस वक्त की गई है जब सरकार बुनियादी ढांचे के विकास और उर्जा संकट को कम करने की दिशा में अधिक पैसा खर्च करने का प्रयास कर रही है.

रक्षा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव एयर वायस मार्शल अरशद कुदूस ने संवाददाताओं से कल कहा कि नये हथियारों की खरीद के लिए अधिक पैसे की जरुरत है. उन्होंने कहा कि रक्षा बजट का करीब 43 फीसदी कर्मचारियों से जुडे खर्च पर होता है, जबकि 26 फीसदी अभियानों पर और 10 फीसदी असैन्य कार्यों के लिए होता है. शेष 21 फीसदी उपकरणों की सर्विसिंग और रखरखाव पर खर्च होता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola