स्विस बैंक ने करचोरी में मदद के आरोप को कबूला, 2.6 अरब डालर का जुर्माना

Published at :20 May 2014 1:38 PM (IST)
विज्ञापन
स्विस बैंक ने करचोरी में मदद के आरोप को कबूला, 2.6 अरब डालर का जुर्माना

वाशिंगटन : स्विट्जरलैंड के प्रमुख बैंक क्रेडिट सुइस ने अपने उपर लगे इस आरोप को कबूल किया कि उसने अपने अमेरिकी ग्राहकों को करचोरी में मदद की है. बैंक मुकदमेबाजी से बचने के लिए 2.6 अरब डालर का जुर्माना भरने पर सहमत हुआ है. अमेरिकी प्राधिकारों द्वारा साल भर लंबी चली जांच के बाद स्विस […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : स्विट्जरलैंड के प्रमुख बैंक क्रेडिट सुइस ने अपने उपर लगे इस आरोप को कबूल किया कि उसने अपने अमेरिकी ग्राहकों को करचोरी में मदद की है. बैंक मुकदमेबाजी से बचने के लिए 2.6 अरब डालर का जुर्माना भरने पर सहमत हुआ है. अमेरिकी प्राधिकारों द्वारा साल भर लंबी चली जांच के बाद स्विस बैंक ने अपने उपर लगा यह आरोप स्वीकार किया है. उल्लेखनीय है कि 2011 से अब तक क्रेडिट सुइस के आठ अधिकारियों पर दोषी टहराया गया है जिनमें से दो ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

अमेरिका के अटार्नी जेनरल एरिक होल्डर ने कहा क्रेडिट सुइस ने अमेरिकी नागरिकों को कर भुगतान से बचने के लिए विदेशी खातों में अपनी परिसंपत्तियां छुपाने में मदद की. यदि कोई बैंक गैरकानूनी काम में शामिल होता है तो यह निर्लज्जता की बाद है. उसे उम्मीद करनी चाहिए कि कानून विभाग आपराधिक मामले को हरसंभव उच्च स्तर पर ले जाएगा.

उन्होंने कहा पिछले 20 साल में अपना जुर्म कबूल करने वाला यह सबसे बडा बैंक है. उन्होंने कहा उन्होंने इस मामले में आपराधिक गलती स्वीकार कर ली है. क्रेडिट सुइस ने स्वीकार किया कि उसने दशकों से 2009 तक इस तरह का गैरकानूनी बैंकिंग कारोबार किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola