ऑस्ट्रेलिया : अशोक जैकब बने एआइसी अध्यक्ष

Published at :19 May 2014 12:47 PM (IST)
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया : अशोक जैकब बने एआइसी अध्यक्ष

मेलबर्न : आस्ट्रेलिया ने अपने शीर्ष निवेश सलाहकार अशोक जैकब को ऑस्ट्रेलिया-भारत परिषद (एआइसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया. एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि जैकब की नियुक्ति इस साल से लेकर 2019 तक प्रभावी होगी. व्यापार में उनकी प्रभावशाली स्थिति और दोनों देशों में उनके अच्छे संपर्क से ऑस्ट्रेलिया का भारत से संबंध मजबूत […]

विज्ञापन

मेलबर्न : आस्ट्रेलिया ने अपने शीर्ष निवेश सलाहकार अशोक जैकब को ऑस्ट्रेलिया-भारत परिषद (एआइसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया. एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि जैकब की नियुक्ति इस साल से लेकर 2019 तक प्रभावी होगी. व्यापार में उनकी प्रभावशाली स्थिति और दोनों देशों में उनके अच्छे संपर्क से ऑस्ट्रेलिया का भारत से संबंध मजबूत होगा.

एआईसी की स्थापना 1992 में की गई थी ताकि जनता के बीच संपर्क और शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, खेल, लोक नीति आदि पर केंद्रित दोनों देशों के बीच संस्थागत संपर्क बढ़ाया जा सके. जैकब एलर्स्टन कैपिटल के अध्यक्ष और मुख्य निवेश अधिकारी हैं और क्राउन लिमिटेड, कंसोलिडेटेड प्रेस होल्डिंग्स, विजी आस्ट्रेलिया, मलयाला मनोरमा न्यूजपेपर गु्रप (कोट्टायम) जैसी कंपनियों के निदेशक हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola