चीन ने वियतनाम से तीन हजार नागरिकों को निकालकर स्वदेश पहुंचाया

Published at :18 May 2014 10:22 AM (IST)
विज्ञापन
चीन ने वियतनाम से तीन हजार नागरिकों को निकालकर स्वदेश पहुंचाया

बीजिंग : चीन ने इस सप्ताह वियतनाम में हुए चीन विरोधी दंगों के बाद वहां से अपने सैकडों नागरिकों को निकाला शुरु कर दिया है जिसमें कई चीनी कारखानों को निशाना बनाया गया है. वियतनाम में यह दंगे चीन के विवादास्पद दक्षिण चीन सागर में ऑयल ड्रिल स्थापित करने के प्रयास के विरोध में हुए […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन ने इस सप्ताह वियतनाम में हुए चीन विरोधी दंगों के बाद वहां से अपने सैकडों नागरिकों को निकाला शुरु कर दिया है जिसमें कई चीनी कारखानों को निशाना बनाया गया है. वियतनाम में यह दंगे चीन के विवादास्पद दक्षिण चीन सागर में ऑयल ड्रिल स्थापित करने के प्रयास के विरोध में हुए हैं.

चीन के विदेश मंत्रालय ने आज कहा कि वियतनाम में भीषण हिंसा के बाद से अभी तक वहां से तीन हजार से अधिक चीनी नागरिकों को निकालर स्वदेश पहुंचाया जा चुका है. मंत्रालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ये नागरिक वियतनाम में चीनी दूतावास की सहायता से चीन लौट आये हैं.

चीन का कहना है कि हिंसा में उसके दो नागरिक मारे गए हैं जबकि 100 अन्य घायल हुए हैं जबकि आधिकारिक मृतक संख्या 21 है. दोनों देशों के बीच तनाव उस समय बढ गया जब चीन ने गत एक मई को दक्षिण चीन सागर के विवादास्पद क्षेत्र में एक ऑयल रिग लगाने का प्रयास किया. उसके बाद से दोनों देशों के नौसैनिक पोत एकदूसरे के जलक्षेत्र का उल्लंघन कर चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola