दुनिया भर की मीडिया में छाई मोदी की जीत

Published at :17 May 2014 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
दुनिया भर की मीडिया में छाई मोदी की जीत

इस्लमाबाद/न्यूयॉर्क: लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की शानदार जीत का डंका दुनिया भर की मीडिया में भी बज रहा है. पाकिस्तान से अमेरिका तक हर देश की मीडिया में भाजपा की जीत लेकर तरह-तरह का विश्लेषण किया गया है.पाकिस्तान के सभी प्रमुख अंग्रेजी और उर्दू अखबारों के पहले पन्ने पर भाजपा […]

विज्ञापन

इस्लमाबाद/न्यूयॉर्क: लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की शानदार जीत का डंका दुनिया भर की मीडिया में भी बज रहा है. पाकिस्तान से अमेरिका तक हर देश की मीडिया में भाजपा की जीत लेकर तरह-तरह का विश्लेषण किया गया है.पाकिस्तान के सभी प्रमुख अंग्रेजी और उर्दू अखबारों के पहले पन्ने पर भाजपा की जीत और कांग्रेस की हार को जगह दी गई है. समाचार पत्र ‘द नेशन’ में ‘मोदी वेव स्वीप्स इंडिया’ नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की है.

अखबार का कहना है, ‘‘विजेता हिंदू राष्ट्रवादी नरेंद्र मोदी ने इसे भारत की सदी बनाने का संकल्प लिया है. उनकी पार्टी को 30 वर्षों में पहली बार सबसे बडे अंतर से शानदार जीत मिली है.’’ पाकिस्तान के एक और प्रमुख अखबार ‘डॉन’ ने ‘बीजेपी नॉक्स आउट’ नामक शीर्षक दिया है.

समाचार पत्र ‘द न्यूज’ ने लिखा है, ‘‘विपक्ष के नेता नरेंद्र मोदी देश के इतिहास में सबसे निर्णायक जीत दर्ज करके भारत के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे.’’ ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ तथा उर्दू अखबारों ‘जंग’, ‘नवा-ए-वक्त’ तथ ‘दुनिया’ ने भाजपा की जीत की खबर को प्रकाशित किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola