चीन ने मोदी सरकार के साथ काम करने की इच्‍छा जतायी

Published at :17 May 2014 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
चीन ने मोदी सरकार के साथ काम करने की इच्‍छा जतायी

बीजिंग: लोकसभा चुनाव में बीजेपी की भारी जीत के बाद चीन ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच की द्विपक्षीय साझेदारी को नई बुलंदियों पर ले जाने के लिए भारत सरकार के साथ काम करने की इच्छुक है. नरेंद्र मोदी नीत भाजपा के निर्णायक विजय के बाद दुनिया के सभी देशों से मोदी को […]

विज्ञापन

बीजिंग: लोकसभा चुनाव में बीजेपी की भारी जीत के बाद चीन ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच की द्विपक्षीय साझेदारी को नई बुलंदियों पर ले जाने के लिए भारत सरकार के साथ काम करने की इच्छुक है.

नरेंद्र मोदी नीत भाजपा के निर्णायक विजय के बाद दुनिया के सभी देशों से मोदी को बधाई संदेश मिल रहे हैं. भारत में स्थिर सरकार बनने के बाद भारत से संबंधों पर चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने पत्रकारों से कहा, चीन नई भारत सरकार के साथ संयुक्त प्रयास करने, उच्च स्तरीय आवागमन बनाए रखने, सभी क्षेत्रों में सहयोग को गहराई देने और चीन भारत सामरिक साझेदारी को नई बुलंदियां देने का इच्छुक है.

हुआ ने कहा कि चीन भारत के साथ अपने रिश्तों को अहम मानता है, क्योंकि वह उसका करीबी पड़ोसी है और हाल के वर्षों में रिश्ते लगातार बढ़े हैं. विश्लेषकों का कहना है कि चीन में मोदी को व्यापक रूप से ऐसे शख्स के रूप में देखा जा रहा है, जो दोनों देशों के बीच के व्यापारिक और आर्थिक रिश्तों को खूब बढ़ावा दे सकते हैं. अलबत्ता वह सीमा, तिब्बत और दलाई लामा मुद्दों पर कठोर रुख अख्तियार कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola