मोदी की जीत की खुशी में अमेरिका में तीन दिनों तक मनेगी दिवाली

Published at :16 May 2014 2:30 PM (IST)
विज्ञापन
मोदी की जीत की खुशी में अमेरिका में तीन दिनों तक मनेगी दिवाली

वाशिंगटन: नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा की ऐतिहासिक जीत से उत्साहित अमेरिका में उसके समर्थकों ने तीन दिन की जीत का जश्न मनाने का आह्वान किया और इस दौरान वे अपने घरों, सामुदायिक केंद्रों एवं मंदिरों में दीप जलायेंगे. भाजपा के प्रवासी मित्र निकाय के अध्यक्ष चंद्रकांत पटेल ने शुरुआती रुझानों में भाजपा की […]

विज्ञापन

वाशिंगटन: नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा की ऐतिहासिक जीत से उत्साहित अमेरिका में उसके समर्थकों ने तीन दिन की जीत का जश्न मनाने का आह्वान किया और इस दौरान वे अपने घरों, सामुदायिक केंद्रों एवं मंदिरों में दीप जलायेंगे.

भाजपा के प्रवासी मित्र निकाय के अध्यक्ष चंद्रकांत पटेल ने शुरुआती रुझानों में भाजपा की अगुवाई वाले राजग की भारी जीत के बाद कहा, ‘‘यह भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण है. हमने सभी गैर निवासी भारतीयों से 16, 17 और 18 मई को अपने घरों में दीये जलाकर इस जीत की खुशी मनाने की अपील की है. यह हमारे लिए दीवाली जैसा क्षण है. ’’ थंपा में रह रहे पटेल ने भाजपा के 1000 से अधिक समर्थकों की उस प्रवासी भारतीय टीम की अगुवाई की थी जो भारत के विभिन्न हिस्सों में भाजपा और उसके प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के लिए अपने खर्च पर भारत गयी थी.

उन्होंने कहा, ‘‘यह सुशासन के पक्ष में और भ्रष्टाचार के विरुद्ध मत है. ’’ उन्होंने कहा कि बतौर प्रधानमंत्री भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार से प्रवासी भारतीयों के हितों को उचित पहचान मिलेगी.

पटेल ने कहा, ‘‘यह भारत के लिए नये युग की शुरुआत है.’’ मोदी समर्थकों ने न्यूयार्क, जर्सी सिटी, एडिसन, शिकागो, थंपा, ह्यूस्टन, डल्लास, लॉस एंजिल्स, सान फ्रांसिस्को समेत दो दर्जन से अधिक शहरों में चुनाव निरीक्षण पार्टियों का आयोजन किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola